भीम प्रज्ञा न्यूज़.लक्ष्मणगढ़। भारत रत्न संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के निर्वाण दिवस पर 6 दिसंबर शनिवार को शाम 4 बजे स्थानीय अंबेडकर भवन में डॉ. अंबेडकर विचार मंच के तत्वाधान में संगोष्ठी का आयोजन होगा। इसमें दलितों के दशा व दिशा पर मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष हरलाल महरिया , जिलाध्यक्ष अर्जुनलाल वर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष हरफूल सिंह कसवाली प्रमुख वक्ता होगें । मंच के तहसील अध्यक्ष भागीरथ सिंह फदनपुरा ने जानकारी देते हुए बताया कि संगोष्ठी में दलित अत्याचार के साथ आरक्षण पर कुठाराघात के प्रयासों व संविधान की रक्षा को लेकर एक मांग – पत्र भी तैयार किया जाएगा।
