भीम प्रज्ञा न्यूज़.लक्ष्मणगढ़। कार्मिक विभाग द्वारा केन्द्रीय सिविल सेवा सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा बोर्ड नई दिल्ली के तत्वावधान में 8से 15 दिसंबर तक गोवा में होने वाली अखिल भारतीय सिविल सेवा फुटबॉल पुरुष प्रतियोगिता में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय डूडवा के शारीरिक शिक्षक शहजाद खान व भड़ेच राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नेछवा के शारीरिक शिक्षक गजेन्द्र धायल अखिल भारतीय सिविल सेवा फुटबॉल पुरुष खेलकूद प्रतियोगिता राजस्थान सचिवालय की टीम में चयनित हुए हैं। यह जानकारी देते हुए शिक्षक नेता अशोक कस्वां ने बताया कि दोनों खिलाड़ियो ने जयपुर में हुई ट्रायल में भाग लिया व अंतिम रूप से चयनित हुए । दोनों के चयन पर साथी शारीरिक शिक्षकों व खिलाड़ियों ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए बधाई दी है।
