भीम प्रज्ञा न्यूज़.लक्ष्मणगढ़। राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम एनटीपीसी के अंर्तगत जयपुरिया हास्पिटल के सामने स्थित राजस्थान हास्पिटल जयपुर में आयोजित हुआ। प्रशिक्षण में जिले के समस्त दंत चिकित्सा अधिकारीयों ने भाग लिया। यह जानकारी देते हुए राजस्थान शहरी स्वास्थ्य केंद्र जयपुर प्रथम के दंत चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिषेक चौधरी ने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान तंबाकू सेवन की वजह से होने वाले दुष्प्रभाव जैसे मुंह में बदबू आना,हार्ट अटैक, दांतों के कीड़े लगना, मृत्यु, फेफड़ों के केंशर आदि के बारे में ज्ञानवर्धक जानकारी दी गई।
