3 जनवरी को उदयपुरवाटी से शाकंभरी सकराय धाम तक निकलेगी पैदल विशाल चुनरी यात्रा
देश-विदेश से आकर हजारों की तादाद में श्रद्धालु लेते हैं चुनरी यात्रा में भाग
कुआं बांकली पर महिलाओं ने लगाई माता की चुनरी के बूटियां
सुमेर मीणा
भीम प्रज्ञा न्यूज़.उदयपुरवाटी l
कस्बे में अगले महीने 3 जनवरी को जमात स्थित गणपति मैरिज गार्डन से मां शाकंभरी सकराय धाम तक एक विशाल पैदल चुनरी यात्रा निकाली जाएगी l उदयपुरवाटी कस्बे सहित शेखावाटी के अलावा देश-विदेश में भी माता की चुनरी के बूटियां लगाने का कार्य जोरों से चल रहा है l जमात के पास स्थित कुआं बांकली पर रामेश्वर लाल सैनी के आवास पर शुक्रवार को महिलाओं ने मंगल गीत गाकर माता की चुनरी की बूटियां लगाई l चुनरी यात्रा के संयोजक मूलचंद सैनी ने जानकारी देते हुए बताया कि 3 जनवरी को उदयपुरवाटी जमात स्थित गणपति मैरिज गार्डन से हजारों के तादाद में श्रद्धालु माता की चुनरी यात्रा में भाग लेंगे l मूलचंद सैनी के अनुसार पैदल चुनरी यात्रा कस्बे के मुख्य मार्ग से होती हुई शाकंभरी सकराय धाम पहुंचेगी जहां पर माता के दरबार में चुनरिया अर्पित होगी l सैनी के अनुसार कस्बे में जगह-जगह पुष्प वर्षा के साथ चुनरी यात्रा का स्वागत किया जाएगा l कुआं बांकली पर शुक्रवार को लक्ष्मी देवी, पतासी देवी, मंजू देवी ,गीत देवी, आशा देवी, गीत देवी, सुनीता देवी ,अनीता , कविता, निकिता, नित्या, नेहल, भावना, हिमांशी सहित कई महिलाएं मौजूद रहीl
