भीम प्रज्ञा न्यूज़.अजीतगढ़।
नवनियुक्त अजीतगढ पुलिस उपाधीक्षक प्रेम बहादुर निर्भय ने शुक्रवार को अपना कार्यभार ग्रहण किया। उपाधीक्षक निर्भय ने,बोले— “अपराधियों में भय,आमजन में विश्वास की भावना को रखेंगे कायम। उन्होंने कहा की पुलिस का पहला प्रयास यही रहेगा की क्षेत्र मे कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने तथा अपराधों पर सख्त कदम उठाने को लेकर पुलिस विशेष प्रयास करेगी साथ ही कहा कि ईलाकों में नशाखोरी, कैंपे,अवैध गतिविधियों और बढ़ते अपराधों पर पूरी तरह नकेल कसने को लेकर विशेष रणनीति के तहत पुलिस प्रभावीं कार्यवाही करेगी, उन्होंने स्पष्ट कहा कि “पुलिस आमजन में विश्वास और अपराधियों में भय की भावना पैदा करते हुए शांति-व्यवस्था बनाए रखने के लिए हर समय तत्पर रहेगी। साथ ही बताया की सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। इसके लिए समय-समय पर विशेष अभियान चलाए जाएंगे, जिसमें तेज रफ्तार से वाहन चलाने वालों पर सख्त कार्रवाई,नशे की हालत में वाहन चलाने वालों पर कड़ी कानूनी कार्यवाही,यातायात नियमों के पालन को लेकर जागरूकता अभियान। उन्होंने कहा कि इन कदमों से क्षेत्र में दुर्घटनाओं में कमी लाने का लक्ष्य रखा जाएगा।
