भीम प्रज्ञा न्यूज़.लक्ष्मणगढ़। नरोदड़ा ग्राम में बुधवार को अमर शहीद मोहन सिंह ख्यालिया के 54वें शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन शहीद वीरांगना देऊ देवी एवं उनके परिवार द्वारा किया गया ।जिसमें नरोदड़ा पंचायत के सभी पूर्व सैनिकों का महत्वपूर्ण एवं सक्रिय सहयोग रहा।श्रद्धांजलि सभा में नरोदड़ा गांव के नागरिकों के साथ-साथ पूरी तहसील के पूर्व सैनिकों ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की और शहीद के अतुलनीय शौर्य, साहस और बलिदान को नमन किया। कार्यक्रम में कर्नल ब्रिजेंद्र सिंह महला, जिला सैनिक अधिकारी, पूर्व सैनिक रामस्वरूप महला, सूबेदार रणजीत सिंह गढ़वाल, शहीद वीरांगना भंवरी देवी खींवासर, पूर्व सरपंच सूबेदार भागीरथ सिंह डुडवा, पूर्व सरपंच महावीर मातवा मानासी, सरपंच महेंद्र ख्यालिया नरोदड़ा, डाइरेक्टर सुभाष नरोदड़ा,शिक्षाविद् रामसिंह शिवरान मंचस्थ अतिथि थे।इस अवसर पर सूबेदार दान सिंह, कैप्टन भागीरथ सिंह, हवलदार सादुल खान, सूबेदार महिपाल, सूबेदार जगेंद्र सिंह, हवलदार संसार सिंह, सूबेदार जमालुदीन, हवलदार मांगीलाल , सूबेदार छत्तर खान, सूबेदार गोपाल बुडानिया, कैप्टन गोरधन भूरिया, सूबेदार भवानी दत्त , कैप्टन कान सिंह , रणबीर सिंह गढ़वाल, कैप्टन मदन सिंह, सूबेदार सुरेन्द्र, सूबेदार रविन्द्र, हवलदार सुरेन्द्र सिंह (भायो), इंस्पेक्टर घीसाराम , कमांडेंट मदन सिंह बगड़िया, हवलदार बिजेंद्र सिंह खरा, अंतरराष्ट्रीय वॉलीबॉल कोच लेफ्टिनेंट शमशेर अली, शिशुपाल चलका, सूबेदार फूल सिंह शेखावत सहित बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक एवं ग्रामीणों ने कार्यक्रम में सहभागिता की और शहीद को श्रद्धासुमन अर्पित किए।कार्यक्रम के अंत में शहीद परिवार एवं पूर्व सैनिक वेल्फेयर समिति ने सभी पूर्व सैनिकों, ग्रामीणजनों, पंचायत प्रतिनिधियों एवं आगंतुकों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया।
