सोहनलाल परिहार
भीम प्रज्ञा न्यूज़.बीकानेर। जिला कांग्रेस कमेटी देहात बीकानेर की ओर से बुधवार को रानी बाजार स्थित कार्यालय में 14 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली महारैली की तैयारियों को लेकर अहम बैठक आयोजित की गई। यह महारैली अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी और राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार वोट चोरी रोकने के महाअभियान और “वोट चोर गद्दी छोड़” अभियान के तहत आयोजित की जा रही है।बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष बिशनाराम सियाग ने करते हुए कहा कि भाजपा ने वोट चोरी कर लोकतंत्र की मर्यादा को ठेस पहुंचाई है और जनता इससे आक्रोशित है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि संविधान की रक्षा और लोकतांत्रिक मूल्यों को बनाए रखने के लिए हर कांग्रेस कार्यकर्ता को महारैली में अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करनी होगी। बैठक में विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों और ब्लॉकों के महारैली प्रभारियों ने अपनी-अपनी तैयारियों की रिपोर्ट जिलाध्यक्ष को सौंपी। जिला संगठन महासचिव मार्शल प्रहलाद सिंह ने बताया कि प्रभारियों ने अपने क्षेत्रों से दिल्ली जाने वाले पदाधिकारियों और कांग्रेसजनों की सूची गाड़ियों के नंबर ड्राइवरों के मोबाइल नंबर और ट्रेन व बस से जाने वालों के टिकट विवरण प्रस्तुत किए।
विभिन्न क्षेत्रों के प्रभारी इस प्रकार रहें
खाजूवाला के श्याम सिंह भाटी रामदयाल बेनिवाल, कोलायत श्रवण मदेरणा, गुमानाराम जाखड़ राजूराम मेहरड़ा, लूणकरनसर पृथ्वीराज कूकणा एडवोकेट नन्दराम कासनिया, श्रीडूंगरगढ़ शिव ओमप्रकाश गोदारा डॉ. प्रीति मेघवाल, नोखा प्रेमप्रकाश सारण ख्यालीराम सुथार जहूरदीन,
सूडसर महिपाल सारस्वत,
छतरगढ़ लक्ष्मण गोदारा,
बज्जू कन्हैयालाल जोशी,
नापासर मूरली गोदारा आदि मौजूद रहे है। मीटिंग में भंवरलाल कूकणा, शिवदान मेघवाल, शशिकला राठौड़, नीरू चौधरी, पूनमचंद भाम्भू, मनोज सियाग, रामलाल, अभिजीत, तिलोक सिंह, सोनियासर, महावीर बाना, ओमप्रकाश कस्वां, बीरबल मूंड राजाराम सारण, शिवराज गोदारा, नितिन वत्सस, राहुल जादूसंगत, अकरम अली, सीताराम डूडी, राजपाल कुल्हरी, रामसिंह मेघवाल, आकाश लोहिया, रामस्वरूप गोठवाल, प्रेम गोदारा, शनीला खां समीर सिकलीगर सहित अनेक कांग्रेसजन मौजूद रहें। बैठक का समापन दिल्ली महारैली को सफल बनाने के संकल्प के साथ किया गया।
