भीम प्रज्ञा न्यूज़.बुहाना। राजकीय महाविद्यालय बुहाना में नवागंतुक विद्यार्थियों के स्वागत हेतु सीनियर छात्रों द्वारा भव्य फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक रूप से दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। महाविद्यालय प्राचार्य महिपाल ने नवप्रवेशित विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए शिक्षा और अनुशासन के महत्व पर प्रकाश डाला तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्राचार्य महिपाल, विशिष्ट अतिथि मेहताब सिंह (प्रधानाचार्य, बुहाना चिल्ड्रन एकेडमी) तथा अजीत जांगिड़ (प्रधानाचार्य, राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल बुहाना) उपस्थित रहे। सीनियर विद्यार्थियों ने जूनियर्स के स्वागत में रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, रैंप वॉक तथा विभिन्न मनोरंजक गेम्स आयोजित किए, जिनमें सभी ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। मंच संचालन सहायक आचार्य डॉ. अनिल मावर, तथा सीनियर छात्र-छात्राएं मनीषा और अमन ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम के दौरान आयोजित फ्रेशर प्रतियोगिता में नवप्रवेशित विद्यार्थियों में से मोनिका को मिस फ्रेशर और संदीप को मिस्टर फ्रेशर चुना गया। वहीं खेल प्रतियोगिताओं में अशोक, मनीषा और लोकेश विजेता रहें। इस अवसर पर वर्ष 2024-25 में बी.ए. फाइनल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पूर्व विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया, जिनमें खुशी (प्रथम), पूजा स्वामी (द्वितीय) और ज्योति जांगिड़ (तृतीय) को प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो प्रदान किए गए। कार्यक्रम में सहायक आचार्य डॉ. अनिल मिश्रा, डॉ. सपना चौहान, डॉ. अमित कुमार, डॉ. वीना रानी, विनोद कुमारी, डॉ. संतोष शर्मा, कमल कुमार सहित सभी विद्यार्थी मौजूद रहे। फ्रेशर पार्टी का आयोजन उत्साह और उल्लास के बीच संपन्न हुआ।
