कमल किशोर पंवार
भीम प्रज्ञा न्यूज़.नवलगढ़।
कस्बे के उच्च प्राथमिक आदर्श विद्या मंदिर प्रांगण में परीक्षा पूर्व यज्ञ का आयोजन किया गया। यज्ञ में प्रबंध समिति के सदस्य विश्वनाथ जोशी, सीताराम घोड़ेला, सुरेश कुमावत, प्रधानाचार्य महेंद्र सिंह व समस्त आचार्य/आचार्या व विद्या मंदिर के भैया, बहनों द्वारा 108 गायत्री मंत्र के साथ आहुति दी गई। यज्ञ के दौरान भैया, बहनों द्वारा ईश्वर से बुद्धि की प्रार्थना व उत्तम परीक्षा परिणाम हेतु आशीर्वाद लिया गया। कार्यक्रम का समापन प्रसाद वितरण के साथ किया गया।
