चैयरमेन चिराणिया की अध्यक्षता में अधिवेशन की पूर्व तैयारी की समीक्षा बैठक आयोजित
भीम प्रज्ञा न्यूज़.लक्ष्मणगढ़। अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन का प्रांतीय अधिवेशन खाटूश्यामजी में आयोजित होगा। अधिवेशन की पूर्व तैयारी की समीक्षा बैठक शुक्रवार को सम्मेलन के सीकर जिला चैयरमेन अमित चिराणिया की अध्यक्षता सीकर के राधाकिशनपुरा के वंदेमातम चौंक स्थित राम-लखन निवास पर आयोजित हुई। यह जानकारी देते हुए सम्मेलन के युवा प्रकोष्ठ राजस्थान के प्रदेश महामंत्री संदीप बजाज ने बताया कि अधिवेशन में तीनों इकाई के पदाधिकारी सदस्य व समाज के प्रबुद्ध जन शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि अधिवेशन की तैयारी समीक्षा बैठक में सीकर जिला अध्यक्ष अनिल तोदी, युवा प्रदेश महामंत्री संदीप बजाज, प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मीकांत चूड़ीवाला, जिलामंत्री मणिशंकर खेतान, जिला युवा अध्यक्ष लोकेश हाजरिका, युवा प्रदेश मंत्री शुभम मोदी, प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश जाजोदिया, महिला जिला अध्यक्ष किरण खेतान ने अपने विचार व्यक्त किए । चेयरमैन अमित चिरानिया ने सभी उपस्थित जनों को तैयारी में जुटने का आव्हान किया।
