भीम प्रज्ञा न्यूज़.पिलानी। जरूरतमंद मेघावी छात्रों की शिक्षा में निखार लाने के उदेश्य से अम्बेडकर शिक्षा समिति द्वारा संचालित अम्बेडकर बुक बैंक को पार्षद बाबूलाल सोलंकी के सानिध्य में शांखला ई. एन. टी अस्पताल पिलानी के डॉ. हरिसिंह शांखला ने कम्पिटिशन की पुस्तकें भेंट की है शांखला ने कहा समिति के इस पुनीत कार्य में समाज के सक्ष्म लोगों का दायित्व बनता है की वे आगे आकर समिति का सहयोग करें आपके द्वारा किया गया छोटासा सहयोग किसी के भविष्य का निर्माण करेगा समिति के संरक्षक रोहिताश मेहरानिया ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुऐ कहा शिक्षा के बढ़ते निजीकरण से शिक्षा गरीब पीवार से दूर होरही है हम सब मिलकर हर बच्चे को शिक्षा से जोड़ने का काम करें तभी बाबा साहब अम्बेडकर के सपनों का भारत बनेगा इस अवसर पर समिति सचिव सीताराम पंवार, जगदीश प्रशाद मेहरानिया, रामनिवास मेहरानिया, मोहरासिंह मेहरा, दीपिका पनिहार, बंशीधर बुलानिया, बिलूराम मेहरानिया सहित उपस्थित थे।
