राज वर्मा
भीम प्रज्ञा न्यूज़.फतेहपुर।
भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता नरोत्तम शर्मा का जन्मदिन आज फतेहपुर शेखावाटी में सेवा और सामाजिक सरोकार के साथ मनाया गया। इस अवसर पर श्री लक्ष्मी नाथ नंदी शाला में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान नरोत्तम शर्मा ने नन्दी शाला में मौजूद नंदियों एवं गायों को हरा चारा, गुड़, दलिया एवं अनेक प्रकार के व्यंजन खिलाकर सेवा की। उन्होंने कहा कि गौ-सेवा भारतीय संस्कृति का अभिन्न हिस्सा है और समाज के प्रत्येक व्यक्ति को इसके लिए आगे आना चाहिए। इस अवसर पर नरोत्तम शर्मा के साथ बड़ी संख्या में उनके समर्थक, कार्यकर्ता एवं स्थानीय गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। जन्मदिन के उपलक्ष्य में समर्थकों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं और फतेहपुर शेखावाटी में धूमधाम से जन्मदिन मनाया गया। कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में उपस्थित समर्थकों ने नरोत्तम शर्मा के नेतृत्व की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना की। पूरे आयोजन का माहौल सेवा, श्रद्धा और उत्साह से भरा रहा। इस दौरान भाजपा नेता मधुसूदन भिंडा, रामावतार बिजारणियां, महावीर भोजदेसर, इस्लाम खान, विनोद जी महला, राजकुमार जी राड, गफ्फार खान जी, जितेन्द्र सिंह, बाबू सिलावट, मनोहर सिंह डाबड़ी,सूर्यप्रकाश , मनोज बियला, जगदीप, आदित्य, मनोज, नरेंद्र, सुरजीत सिंह, सुभाष, मयंक पार्टी के पदाधिकारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहें।
