महिलाओं द्वारा घर-घर में बूटियां लगाने का मंगल गीतों के साथ चल रहा है कार्यक्रम
वरिष्ठ दंत चिकित्सक डॉक्टर सुमन मीणा के आवास पर महिलाओं ने सजाई मां शाकंभरी की चुनरी
सुमेर मीणा
भीम प्रज्ञा न्यूज़.उदयपुरवाटीl
आगामी 3 जनवरी को उदयपुरवाटी कस्बे में स्थित जमात के पास गणपति मैरिज गार्डन से मां शाकंभरी सकराय धाम तक हजारों की तादाद में श्रद्धालुओं द्वारा माता की विशाल पैदल चुनरी यात्रा निकाली जाएगी l चुनरी यात्रा को लेकर शेखावाटी के अलावा देश-विदेश में भी तैयारियां जोर-शोर से चल रही है l शनिवार को डॉ मुकेश मीणा पत्नी सुमन मीणा के आवास पर महिलाओं द्वारा मंगल गीत गाकर माता की चुनरी के बूटियां लगाई गई व महिलाओं ने माता की चुनरी सजाई l चुनरी यात्रा के संयोजक मूलचंद सैनी एवं ओम प्रकाश सैनी बैटरी वाले ने जानकारी देते हुए बताया कि 3 जनवरी को कस्बे में स्थित गणपति मैरिज गार्डन से घोड़ियों पर झांकियां सजाई जाएगी रथ पर माता की सवारी विराजमान कर कस्बे के मुख्य मार्गो से निकाली जाएगी जिसमें ढाई किलोमीटर की यात्रा होगी व 8000 फीट लंबी चुनरी यात्रा निकालने का कार्यक्रम है l चुनरी यात्रा संयोजक मूलचंद सैनी के अनुसार चुनरी यात्रा के दौरान 3 जनवरी को ड्रोन कैमरे से वीडियोग्राफी की जाएगी इसके साथ ही चुनरी यात्रा गणपति मैरिज गार्डन से रवाना होकर चुंगी नंबर 3 नई सब्जी मंडी, घूम चक्कर, शाकंभरी गेट होती हुई गाजे बाजे के साथ शाकंभरी सकराय धाम पहुंचेगी l रास्ते में शाकंभरी कुटुंब परिवार की तरफ से श्रद्धालुओं के लिए जलपान एवं फलहार की भी व्यवस्था रहेगी l चुनरी यात्रा के दौरान रास्ते में डॉक्टरो की टीम भी साथ रहेगी l शनिवार को डॉक्टर सुमन मीणा के आवास पर उषा शर्मा, किरण शर्मा, कृष्णा शर्मा ,पिंकी शर्मा, रेखा सोनी, राजू सोनी, मेनका सोनी, ललित सोनी, अनीता सोनी, किरण सेन ,लक्ष्मी सोनी, सुलोचना, सुनीता सोनी सहित कई महिलाएं मौजूद रही l
