भीम प्रज्ञा न्यूज़.लक्ष्मणगढ़। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के जन्मदिवस एवं राजस्थान भाजपा सरकार की सफलतम द्वितीय वर्षगांठ के उपलक्ष में भाजपा नेता पवन कुमार जोशी टीम की ओर से 15 दिसंबर सोमवार को प्रातः 9.15 बजे से शाम 4 बजे तक सीकर के गोकुलपुरा तिराहा स्थित मुस्कान मैरिज गार्डन में स्वैच्छिक विशाल रक्तदान शिविर आयोजित किया गया है। भाजपा नेता पवन कुमार जोशी ने युवाओं का आव्हान किया है कि रक्तदान से बड़ा कोई पुण्य का नहीं हैं रक्तदान जीवनदान व रक्तदान महादान में अपनी स्वैच्छिक भागीदारी निभाते हुए पुण्य लाभ कमाएं। उल्लेखनीय है कि कि गत वर्ष 2024 में भी टीम पवन कुमार जोशी की ओर से मुख्यमंत्री के जन्म दिवस पर सीकर में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया था।
