भीम प्रज्ञा न्यूज़.नई दिल्ली/चिड़ावा। राजस्थान यूथ कांग्रेस के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष सुधींद्र मूंड के नेतृत्व में आज दिल्ली में केंद्र सरकार के खिलाफ ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस विरोध प्रदर्शन में राजस्थान भर से आए सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लेकर हुंकार भरी। इस कार्यक्रम में चिड़ावा और झुंझुनूं क्षेत्र के प्रमुख युवा नेताओं ने अपनी सक्रिय उपस्थिति दर्ज कराई। राजस्थान यूथ कांग्रेस के प्रदेश सचिव अंकित फोगाट और चिड़ावा नगरपालिका क्षेत्र के सक्रिय युवा नेता सुरेंद्र सैनी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने केंद्र की नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।प्रदर्शन के दौरान चिड़ावा उप-प्रधान विपिन पूनिया, प्रदेश महासचिव आकाश नारनौलिया, शाहपुर पंचायत से सक्रिय युवा नेता पंकज झाझड़िया और प्रदीप कुलहरी ने भी कार्यकर्ताओं के साथ अपनी आवाज बुलंद की। इस मौके पर NSUI की प्रत्याशी जोसलिन नंदीता चौधरी भी प्रमुख रूप से मौजूद रहीं और युवा शक्ति का प्रतिनिधित्व किया।कार्यक्रम के दौरान राजस्थान यूथ कांग्रेस के प्रभारी विकास चिकारा ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं के संघर्ष की सराहना करते हुए उनका मनोबल बढ़ाया और कहा कि युवाओं का यह जोश आने वाले समय में बड़े बदलाव का संकेत है।
