सुमेर मीणा
भीम प्रज्ञा न्यूज़.सीकर।
काजी वेलफेयर सोसायटी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ कादिर हुसैन ने बताया कि 14 दिसम्बर रविवार 2025 कों काजी वेलफेयर सोसायटी के द्वारा प्रथम राज्य स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह सीकर में ख्वाजा गरीब नवाज अस्पताल एवं नर्सिंग कॉलेज के आडिटोरियम में किया गया। जिसकी शुरुआत मुफ्ती मुसा साहब ने तिलावते कुरआन की आयत इकरा से शुरूआत की। जिसमें मुख्य अतिथि हिदायत खान धोलिया पुर्व चैयरमेन राजस्थान मदरसा बोर्ड जयपुर ने कहा है कि शिक्षा से ही आज के जमाने में तरक्की कर सकते हैं बगैर शिक्षा पशु समान जिंदगी जीने पर मजबुर होना पड़ता है। मोटिवेशनल स्पीकर खादिम हुसैन खत्री ने कहा कि जिंदगी में टारगेट लेकर काम शुरू किया जाएं तो निश्चित ही सफलता हासिल होगी। सम्मान समारोह की अध्यक्षता कर रहें डॉ कादिर हुसैन ने कहा कि शुरुआत शुन्य से होती है और वही शुन्य आखिर में अरब और खरब बनता है। विशिष्ट अतिथि डॉ परवीन बानू सहायक प्रोफेसर ने कहा कि मर्द के साथ साथ कंधा मिलाकर तभी चला जा सकता है जब मर्द की शिक्षा के बराबर शिक्षा हासिल की हो। समीर बशीर खत्री ने जवानी के दिनों में बहुत कड़ी मेहनत करने के लिए कहा। सलीम खान सहायक निदेशक अभियोजन ने सरकारी नौकरियों के लिए लगातार आठ घंटे पढ़ने के लिए बच्चों को सलाह दी।, डॉ शौकिन अली ने बच्चों और बच्चियों को मोबाइल से दुरी बनाकर किताब को दोस्त बनाने के लिए कहा।इस समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमती रुखसाना बानू उपसभापति नगर पालिका उदयपुरवाटी, अहमद अल्काजी, मोहम्मद याकूब सैयद, रज्जब अली चौहान मंचस्थ रहें।
काजी वेलफेयर सोसायटी के प्रदेश सचिव शिक्षाविद् खादिम हुसैन खत्री ने बताया कि प्रथम प्रदेश स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह में 330 छात्र छात्राओं के साथ साथ समाज में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करने वालों को सम्मानित किया गया।
काजी वेलफेयर सोसायटी का यह सम्मान समारोह केजीएन अस्पताल एवं नर्सिंग कॉलेज फतेहपुर रोड़ सीकर के सभागार में सम्पन्न हुआ।जिसमें समाज के ताहिर हुसैन,असलम अली चौहान, रुस्तम अली कांट,मुकारब अली खत्री, फिरोज खान कच्छावा, एडवोकेट मोहम्मद फारूक, मुमताज अली सेवा निवृत्त सीटीआई, खादिम हुसैन भाटी,अहसान कच्छावा,अकरम अली मुगल, माहिर पार्षद, मुस्ताक अली सैयद, अब्दुल रहमान भाटी,कासम अली बीकानेर, यासीन सहायक अभियंता, हमीद काजी,जाकिर हुसैन दिलोई,डॉ खालिद हुसैन खत्री, उस्मान खत्री, इकबाल काजी बीकानेर आदि उपस्थित रहे। समान समारोह का संचालन अब्दुल जब्बार पंवार और मोहम्मद अकरम अध्यापक ने किया। और काजी वेलफेयर सोसायटी के कोषाध्यक्ष रज्जब अली उस्ताद ने सभी का आभार व्यक्त किया।
