(छात्रावास को किसी भी कीमत पर नहीं खोने देने का लिया संकल्प)
कमल किशोर पंवार
भीम प्रज्ञा न्यूज़.नवलगढ़। कस्बे के पीपली चौक के पास कई वर्षो से अनुसूचित जाति व जनजाति के छात्रों के लिए गांधी छात्रावास संचालित था। जिसका संचालन पहले तो बाला साहेब ने किया था फिर एक वर्ष के लिए नवलगढ़ के केशरदेव वर्मा ने किया था उसके बाद मे नवलडी के मखन लाल भारतीय ने किया था, मखन लाल भारतीय ने काफी वर्षो तक इस गांधी छात्रावास का संचालन किया था ये छात्रावास समाज की धरोहर थी। इस गांधी छात्रावास के संचालनकर्ता मखन लाल भारतीय ने नगरपालिका मे फर्जी तरीके से इस छात्रावास का फर्जी पट्टा बनाकर बेच दिया है। वक्ताओं ने जानकारी देते हुए बताया कि ये सामाजिक संस्था है इसका बेचान किया जाना बिल्कुल गलत है। समाज के लोगो को जैसे ही ये सूचना मिली की छात्रावास बेच दिया है तो अनुसूचित जाति के लोगो ने अम्बेडकर पार्क मे एक मीटिंग का आयोजन किया है।जिस पर अनुसूचित समाज के सभी लोगो ने ये निर्णय लिया है कि किसी भी कीमत मे इस छात्रावास को जाने नही देंगे। हर हाल मे इस छात्रावास को खाली करवाएंगे इसके लिए योजनाबद्ध तरीके से रणनीति बनाई जाएगी। मीटिंग मे एक कमेटी का भी गठन किया गया है, जिसका नाम गांधी छात्रावास बचाओ संघर्ष समिति रखा गया मीटिंग बैठक में सेवानिवर्त पुलिस अधीक्षक कन्हैया लाल बेरवाल, चीफ इंजीनियर रामेश्वर लाल कल्याण, भोलाराम जाग्रत, कमांडेंट रामवतार नारनौलिया, सुभाष बुनकर, जगदीप डिगवाल, जगदीश माहीच तहशीलदार, पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी दीपचंद पंवार, जोरवरसिंह, जीवण राम मेव, हरलाल सिंह, रामवतार सबलानिया, मदनलाल खटीक, हरिराम सोगण, शिवदयाल जाग्रत, पूरण मल जाग्रत, रमेश माहीच, योगेंद्र मेव, महेश माहीच, जगदीश जोया, किशोर सबलानिया, रामस्वरूप घुघरवाल सहित काफी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित थे।
