रमेशचंद्र
भीम प्रज्ञा न्यूज़.नीमराना।
नीमराना उपखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) शाहजहांपुर में भजनलाल सरकार के सफलतम दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य शिविर का विधिवत शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश प्रतिनिधि भाजपा एवं प्रधान नीमराना बलवान यादव रहे, जबकि अध्यक्षता वीरमती यादव, सरपंच शाहजहांपुर ने की।
कार्यक्रम का नेतृत्व अजीत यादव, पूर्व सरपंच जौनायचा कलां ने किया। शिविर का आयोजन खंड मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी नीमराना डॉ. शेवेन्द्र सिंह यादव, संस्था प्रभारी डॉ. विक्रम यादव, अस्पताल प्रबंधक गणेश कुमार यादव तथा वरिष्ठ नर्सिंग अधिकारी सत्यवीर सिंह यादव के सानिध्य में संपन्न हुआ। इस अवसर पर अस्पताल प्रबंधक गणेश कुमार यादव ने मुख्य अतिथि के समक्ष नर्सिंग अधिकारियों की कमी की मांग को प्रभावी ढंग से दोहराया, जिस पर बलवान यादव ने तुरंत राजस्थान सरकार के चिकित्सा मंत्री से वार्ता का समय तय कर समाधान का आश्वासन दिया।
कार्यक्रम में सभी अतिथियों का भारतीय संस्कृति के अनुरूप सम्मान किया गया। बालिकाओं द्वारा अतिथियों का तिलक लगाकर स्वागत विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। इस कार्यक्रम में डॉ महेंद्र महावर, डॉ योगिता चोपड़ा, रूपेश यादव चेयरमैन आक्सफोर्ड स्कूल, नाहर सिंह चौहान अध्यक्ष मार्केट कमेटी, सामाजिक कार्यकर्ता दीपक यादव, रविन्द्र यादव वरिष्ठ लैब टेक्नीशियन, भूपसिंह लैब प्रभारी, कैलाश चंद्र कनिष्ठ लेखाकार, राजीव शर्मा कनिष्ठ सहायक, शर्मिला यादव, केला यादव, निर्मला यादव, संजय यादव रेडियोलॉजी के प्रभारी, दीपक यादव, अंशुल यादव, रविन्द्र टेकाडिया, संदीप यादव, राकेश चौधरी, रवि यादव, भूपसिंह सीएचओ, धर्मेन्द्र यादव शिक्षाविद् व सैकड़ों की संख्या में उपस्थित छात्राओं सहित सभी अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन गणेश कुमार यादव ने किया। संस्था प्रधान डॉ. विक्रम यादव ने मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य शिविर के तहत संचालित समस्त सरकारी योजनाओं की जानकारी विस्तार से दी। मुख्य अतिथि बलवान यादव ने सीएचसी शाहजहांपुर के अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा मरीजों के प्रति प्रदर्शित समर्पण भाव की सराहना करते हुए इसे जिले की एक उत्तम स्वास्थ्य संस्था बताया।

Alright, folks, ae888l1 is where it’s at! The online casino games are insane! Had a blast spinning some slots last night. You should definitely give it a shot. Click here: ae888l1