भीम प्रज्ञा न्यूज़.झुंझुनूं/अरडावता। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं प्रख्यात किसान नेता पद्मश्री स्व. शीशराम ओला की 12वीं पुण्यतिथि सोमवार को श्रद्धापूर्वक मनाई गई। उनके पैतृक गांव अरडावता स्थित समाधि स्थल पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में शेखावाटी सहित प्रदेश भर से हजारों की संख्या में लोग अपने जननेता को नमन करने पहुंचे। स्व. ओला के सुपुत्र एवं झुंझुनूं सांसद बृजेंद्र सिंह ओला सहित परिवार के सदस्यों—राजबाला ओला, अमित ओला, सरजीत ओला और कमलेश ओला ने समाधि स्थल पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया। वक्ताओं ने स्व. ओला के जीवन को किसानों, मजदूरों और पिछड़ों के उत्थान के लिए समर्पित बताया।श्रद्धांजलि सभा में कांग्रेस के कई दिग्गज नेता और विधायक शामिल हुए, जिनमें प्रमुख रूप से शामिल थे। विधायक श्रवण कुमार (सूरजगढ़), हाकम अली खान (फतेहपुर), पितराम काला (पिलानी), भगवानराम सैनी (उदयपुरवाटी) प्रधान एवं स्थानीय प्रतिनिधि: मनीषा गुर्जर (खेतड़ी), घासीराम पुनिया (अलसीसर), पुष्पा चाहर (झुंझुनूं), महिपाल सिंह (फतेहपुर), पूर्व जिलाप्रमुख सुमन रायला, पूर्व सभापति नगमा बानो।सभा में उपस्थित पूर्व जिलाध्यक्ष महेंद्र झाझड़ीया, सुमित्रा सैनी, सुमेर महला, खलील बुडाना और अन्य वक्ताओं ने ओला के राजनीतिक एवं सामाजिक योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि स्व. ओला ने शिक्षा और विकास के क्षेत्र में जो कार्य किए, वे आने वाली पीढ़ियों के लिए मार्गदर्शक रहेंगे।
कार्यक्रम में निहाल सिंह, हरपाल राव, शेरसिंह नेहरा, मदन गुर्जर, सलीम सीगड़ी, विनीता रणवा, राहुल जाखर और रवीन्द्र महला सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी व एनएसयूआई कार्यकर्ता मौजूद रहे। पूरे दिन अरडावता में श्रद्धा और सम्मान का माहौल बना रहा और हजारों लोगों ने कतारबद्ध होकर अपने प्रिय नेता को भावांजलि अर्पित की।

52bet1…Alright, anyone willing to vouch for this site? Big wins? Smooth payouts? I need details! 52bet1