भीम प्रज्ञा न्यूज़.बावड़ी।
‘वोट चोर गद्दी छोड़’ मुद्दे को लेकर दिल्ली में आयोजित महारैली में कोटपुतली-बहरोड़ जिले के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में भाग लेकर वोट चोरी के खिलाफ जोरदार विरोध दर्ज कराया। यह रैली कोटपुतली-बहरोड़ जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक इंद्राज गुर्जर के निर्देशन में आयोजित हुई।खेलना मंडल से संगठन महासचिव विकास यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए दिल्ली के लिए रवाना हुए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने लोकतंत्र की रक्षा एवं निष्पक्ष चुनाव की मांग को लेकर अपनी आवाज बुलंद की। यूथ कांग्रेस की जिला उपाध्यक्ष कविता टोरडा ने बताया कि वोट चोरी के मुद्दे पर पार्टी पूरी मजबूती से खड़ी है और इस विषय को लेकर आंदोलन लगातार जारी रहेगा। वहीं संगठन महासचिव विकास यादव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी वोट चोरी जैसे गंभीर मुद्दे पर अब पीछे हटने वाली नहीं है और जनआंदोलन के माध्यम से जनता की आवाज को आगे तक पहुंचाया जाएगा। महारैली में गिरिराज चौहान, रामसिंह यादव, योगेन्द्र, खेताराम, हवलदार, हवासिंह गुर्जर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे और उन्होंने लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा का संकल्प लिया।

Heard some buzz about 8casinobetapp. Downloaded the app and gave it a whirl. Not bad, not bad at all. Fast loading times and a good mobile experience. Give it a try yourself: 8casinobetapp