-हरियाणा मुख्यमंत्री व डीजीपी ले मामलों पर संज्ञान
-भीम आर्मी हरियाणा (लीगल विंग) ने हरियाणा में दलितों पर अत्याचार के बढ़ रहे मामलों पर पुलिस मुकदमा दर्ज न करने पर जताई चिंता
रजत रंगा
भीम प्रज्ञा न्यूज़.टोहाना। हरियाणा में दलितों पर बढ़ रहे अत्याचार के मामलों पर हरियाणा पुलिस जल्दी से आरोपी पर कार्यवाही नहीं करने से अनूसूचित जाति समाज में काफी रोष व्याप्त है। हरियाणा भीम आर्मी लीगल विंग के प्रदेश प्रवक्ता एडवोकेट विजय कृष्ण रंगा ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी व हरियाणा में पुलिस प्रमुख डीजीपी को पत्र लिखकर दलित समाज पर हो रहे अत्याचार के बाद स्थानीय पुलिस व प्रशासन द्वारा उसे दबाने के मामलों पर चिंता जताई है, एडवोकेट विजय कृष्ण रंगा टोहाना ने अपने शिकायत पत्र में शिकायत की है कि गांव देहात या शहर में जब भी किसी दलित वर्ग के महिला पुरूष के साथ किसी प्रकार की अमानवीय व्यवहार की घटना होती है या अत्याचार की वारदात होती है तो शिकायत कर्ता की शिकायत को स्थानीय पुलिस व प्रशासन हल्के में लेता है और उस शिकायत की सच्चाई पर न जाकर उल्टा शिकायत कर्ता पर समझौता के लिए दबाव बनाया जाता है अन्त में जिस कारण शिकायत कर्ता द्वारा दी गई शिकायत पर या तो समझौते करवा दिया जाता है या उस शिकायत को निरस्त कर दिया जाता है जिससे दलित वर्ग अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहा है। एडवोकेट विजय कृष्ण रंगा टोहाना ने पत्र में यह आरोप भी लगाया है कि छुआ-छूत अधिनियम के तहत मामला की जांच व कानूनी कार्यवाही कम-से-कम उप पुलिस अधीक्षक रैंक के जांच अधिकारी द्वारा की जानी अति आवश्यक है जब की ज्यादातर शिकायत को हवलदार तक जांच के लिए थमा दिया जाता है जिस कारण दलित शिकायत कर्ता के साथ न्याय नहीं हो पाता, हरियाणा सरकार व पुलिस प्रशासन के डीजीपी हरियाणा को दलित वर्ग की शिकायत पर तुरंत कार्रवाई करने के आदेश दिए जाने का अनुरोध किया है ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं पर अंकुश लग सकें।

Yo, anyone heard anything good about 23bet8? Odds any good? Variety of games/sports to bet on? Just curious if it’s worth checkin’ out. 23bet8