भीम प्रज्ञा न्यूज़.चिड़ावा। सैनिकों के सम्मान में पूरे भारत का भ्रमण कर रही सबसे लंबी साइकिल यात्रा मंगलवार को चिड़ावा पहुँची। यात्रा का नेतृत्व कर रहे अभिषेक यादव (देवरिया, उत्तर प्रदेश) का गांधी चौक पर स्थानीय नागरिकों और गणमान्य व्यक्तियों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। यात्री अभिषेक यादव के चिड़ावा आगमन पर उनका फूल माला पहनाकर हार्दिक अभिनंदन किया गया और पुष्प वर्षा कर उनके अभियान को सराहा गया। यात्रा के स्वागत में जयराम स्वामी, शंकर सोनी, राजकुमार जिसपाल, सुभाष पंवार सहित अमर सिंह कोकचा, बनवारी सोनी, बुध राम वर्मा, वीरेंद्र शर्मा, प्रकाश पारीक, रमेश राजू, सुनील टेलर ने सक्रिय रूप से भाग लिया। सभी ने अभिषेक यादव के इस अतुलनीय प्रयास की सराहना की, जो भारतीय सैनिकों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता का प्रतीक है। इस यात्रा का उद्देश्य सैनिकों के बलिदान को जन-जन तक पहुँचाना और राष्ट्र सेवा के प्रति जागरूकता फैलाना है। अभिषेक यादव की यह साइकिल यात्रा देश के विभिन्न राज्यों से होकर गुजर रही है, जिसमें हर जगह उनका उत्साहपूर्वक स्वागत हो रहा है।

Been playing on 7lgbetgame for a bit. The betting options are pretty good and the odds seem fair so far. Definitely worth a look if you’re into online betting. Give it a shot: 7lgbetgame