राष्ट्रीय मंत्री विष्णु भूत व जिला चैयरमेन अमित चिराणिया के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल ने किया दौरा
भीम प्रज्ञा न्यूज़.लक्ष्मणगढ़। अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन का 4 जनवरी को खाटूश्याम जी में होने वाले प्रांतीय अधिवेशन में भाग लेने के लिए मंगलवार को सम्मलेन के राष्ट्रीय मंत्री विष्णु भूत व जिला चैयरमेन अमित अग्रवाल के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल ने खुड और लोसल का दौरा किया। दौरें के दौरान खुड के मुख्य बस स्टैंड पर और लोसल के अग्रवाल भवन में राष्ट्रीय मंत्री विष्णु भूत सीकर जिला चेयरमेन अमित चिरानिया नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधि मंडल में जिला अध्यक्ष अनिल तोदी, जिला महामंत्री मणिशंकर खेतान, प्रदेश युवा महामंत्री संदीप बजाज, प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मीकांत चूड़ीवाला, प्रदेश मंत्री शुभम मोदी ने खाटूश्याम जी में होने वाले अधिवेशन में भाग लेने की अपील की । इस अवसर पर अग्रवाल समाज लोसल के अध्यक्ष महावीर पंसारी, उपाध्यक्ष मूलचंद कालिका, मंत्री कैलाश बजाज, सह मंत्री विमल पटवारी, निखिलेश खेतान, रामगोपाल राजपुरिया, सुनील खाटूवाला, विमल पटवारी, खुड अग्रवाल समाज के रामस्वरूप अग्रवाल, संदीप खेतान, जयराम खेतान, रामसुख खेतान, श्याम सुंदर खेतान, श्यामसुंदर, पुरुषोत्तम अग्रवाल, सुभाष खेतान, विष्णु खेतान ने प्रतिनिधि मंडल से अधिकाधिक संख्या में अग्रबंधुओं को लेकर खाटूश्याम जी आने का निमंत्रण स्वीकार किया।

Yo, just checked out bk8link1. Seems like a solid option for some online fun. Definitely worth a look if you’re chasing those wins!