बगड़िया स्कूल के सचिव पवन गोयनका ने स्कूल के बच्चों को खेल सामग्री के लिए 51सौ रूपये किए भेंट
भीम प्रज्ञा न्यूज़.लक्ष्मणगढ़। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पाटोदा में बच्चों को स्वेटर वितरण कार्यक्रम आयोजित हुआ। स्वेटर पाकर स्कूल के बच्चों के चेहरे मुस्कान आईं। आयोजित कार्यक्रम में लक्षमनगढ के गुप्त दानदाता के सहयोग से स्कूल में 105 बच्चों को स्वेटर वितरण की गई। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बगड़िया स्कूल के सचिव पवन गोयनका ने स्कूल के बच्चों के लिए खेल सामग्री के लिए 51सौ रूपये प्रदान किए। स्कूल के वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक रामस्वरूप सैनी की प्रेरणा से आयोजित स्वेटर वितरण कार्यक्रम में उपकोषाधिकारी सज्जन कुमार सैनी, बगड़िया स्कूल के सचिव पवन गोयनका, निवर्तमान सरपंच महेंद्र सिंह ढाका, प्रधानाचार्य रमेश चंद्र वर्मा, स्टाफ साथी रामस्वरूप ढाका, लक्ष्मी कुमारी, बाबूलाल शर्मा, भगवती ढाका, चंदा जांगिड़, जगदीश प्रसाद ढाका, कैलाश चंद, राधेश्याम शर्मा, सरिता भास्कर, भगवती महर्षि, ज्योति बगड़िया, कानाराम, हरवीर सिंह डूडी, सुमन कुमारी, सुशीला, गोपाल सिंह कविया, रामस्वरूप पीटीआई, विजेंद्र कुमार, मुकेश कुमार, राजेंद्र कुमार कुलहरी, नरेंद्र सिंह, अशोक सिंह बिदावत, गायत्री देवी आदि मौजूद थे।

lasbetcasino… alright, it’s got potential. I had a few good rounds. Not gonna retire off it, but it’s worth a look if you’re bored. See lasbetcasino.