भीम प्रज्ञा न्यूज़.बीकानेर। राजस्थान सरकार के सफलतम दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जिले की ग्राम पंचायत बराला में “बढ़ता राजस्थान, बदलता राजस्थान” थीम पर विकास यात्रा रथ का आगमन होगा। इस अवसर पर पंचायत के समस्त ग्रामवासियों को कार्यक्रम में सहभागिता के लिए आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम के दौरान राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं पर आधारित विशेष फिल्म का प्रदर्शन किया जाएगा, जिससे ग्रामीणों को योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्राप्त होगी और वे इनका लाभ उठा सकेंगे। इस मौके पर सरपंच सरोज पड़िहार, एडीओ विजय सिंह, ग्राम विकास अधिकारी कपिल, कांस्टेबल राजेंद्र, समस्त वार्डपंच चतुराराम, लक्ष्मी, उत्तमा राम, किशोर कुमार तथा गणमान्य नागरिक हीरालाल, उदाराम, मोहन उपस्थित रहेंगे। साथ ही स्वास्थ्य एवं महिला बाल विकास विभाग से एएनएम बलवीर, आशा सहयोगिनी गीता एवं सहायिका सुरजा भी मौजूद रहेंगी। पंचायत प्रशासन ने सभी ग्रामवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पंचायत मुख्यालय पहुंचकर विकास यात्रा रथ का स्वागत करने और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लेकर लाभ उठाने की अपील की है।
