मनोज बुलाण
भीम प्रज्ञा न्यूज़.मंडी अटेली।
सामाजिक सद्भाव के लिए व जनकल्याण के लिए अटेली में यादव महासभा का गठन किया गया है। नगरपालिका अटेली के पूर्व चेयरमैन विकास यादव को प्रधान व ढ़ाणा के राधेश्याम सरपंच को उप प्रधान चुना गया है। यादव महासभा कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने स्वास्थ्य मंत्री आरती राव से चंडीगढ़ में मुलाकात कर गठन के उद्देश्यों के लेकर अवगत कराया। मंत्री ने नवनियुक्त टीम को बधाई दी और समाज हित में रचनात्मक कार्य करने के लिए पदाधिकारियों को प्रेरित किया। प्रधान पद की जिम्मेदारी नगरपालिका अटेली के पूर्व चेयरमैन विकास यादव को मिलने पर कहा कि वह यादव समाज के साथ दूसरे समाजों में सद्भाव व आपसी भाईचारे को स्थापित करेंगे। यादव महासभा समाज के अलावा 36 बिरादरी के लिए कार्य करेगी। पूर्व चेयरमैन ने बताया कि यादव महासभा की सात सदस्यीय टीम का गठन किया है तथा भविष्य में इसका विस्तार किया जाएगा। यादव महासभा के उपाध्यक्ष ढाणा गांव के सरपंच राधेश्याम, ककराला गांव के पूर्व सरपंच कृष्ण को कोषाध्यक्ष, सचिव पद की जिम्मेदारी असिस्टेंट कमांडेंट सतीश चंदपुरा संभालेंगे वही प्रकाश दौंगडा अहीर, यादव महासभा अटेली के सह सचिव बनाए गए हैं। इसके अलावा ढाणा गांव के पूर्व सरपंच सुशील ढाणा और भडफ गांव के पूर्व सरपंच महेंद्र को सदस्य बनाए गए हैं। स्वास्थ्य मंत्री से मुलाकता में नवनियुक्त टीम के साथ अटेली मार्केट कमेटी के चेयरमैन दिनेश जेलदार, विक्रम सरपंच रामपुरा, धनौंदा सरपंच रिकूं यादव, अटेली ब्लाक समिति के पूर्व चेयरमैन अशोक कुंजपुरा, जीतू मास्टर भीलवाङा, धर्मेंद्र सरपंच तिगरा, विनोद भडफ़, नवीन सुजापुर मौजूद रहें।
