-डॉ ईश्वर खोबडा़ ने भाजपा नेता व पूर्व विधायक देवेंद्र सिंह बबली का नियुक्ति पर जताया आभार
-दलित समाज के सम्मानित सदस्य हैं डॉ ईश्वर खोबडा़, दलित समाज में खुशी की लहर
विजय रंगा (ब्यूरो चीफ)
भीम प्रज्ञा न्यूज़.टोहाना। टोहाना दलित समाज के वरिष्ठ सम्मानित सदस्य व समाज सेवी डाॅ ईश्वर खोबडा़ के टोहाना उपमंडल के सतर्कता व निगरानी समिति के सदस्य नियुक्त किये गये। डॉ ईश्वर खोबडा़ टोहाना हल्के के दलित समाज के सम्मानित व वरिष्ठ नेता हैं तथा उनकी नियुक्ति पर दलित समाज में खुशी की लहर देखने को मिली है तथा दलित समाज पूर्व विधायक व टोहाना हल्के भाजपा नेता देवेन्द्र सिंह बबली का आभार व्यक्त करता दिखाई दे रहा है। दलित समाज के डाॅ ईश्वर खोबडा़ को देवेन्द्र सिंह बबली ने नियुक्ति देकर दलित समाज का जो मान सम्मान बढ़ाया है उसके लिए रामदासिया समाज बबली का दिल से आभार व्यक्त करता है ऐसा कहना है समाज के वरिष्ठ सदस्यों का। डॉ ईश्वर खोबडा़ ने भी अपनी नियुक्ति पर टोहाना हल्का वासियों को विश्वास दिलाया कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है उसे वे पूरी निष्ठा से निभाएंगे तथा हर वर्ग की समस्या व शिकायत का पूरी निष्ठापूर्वक पालन करते हुए उसका समाधान करने का पूरा प्रयास करेंगे। डॉ ईश्वर खोबडा़ के सतर्कता व निगरानी समिति टोहाना उपमंडल के सदस्य बनाने पर उन्होंने रमेश गोयल व अन्य वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया तथा उन्हें विश्वास दिलाया कि वे अपने पद की गरीमा व मान मर्यादा रखते हुए ईमानदारी से इस पद का निर्वहन करेंगे।
