भीम प्रज्ञा न्यूज़.लक्ष्मणगढ़। स्थानीय श्री भगवानदास तोदी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में महिला प्रकोष्ठ के अंतर्गत विभिन्न सृजनात्मक एवं रचनात्मक दो दिवसीय प्रतियोगिताएं आयोजित की गई ।
महाविद्यालय प्राचार्य डॉ एन.एस.नाथावत ने बताया कि महिला प्रकोष्ठ संयोजिका श्रीमती रिमझिम शेखावत व सहसंयोजिका डॉ बीना जोशी व अन्य महिला व्याख्याताओ भी द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताओं यथा रंगोली, मेहंदी, कविता पाठ, आशु भाषण, मोटा अनाज प्रतियोगिता, वन मिनट गेम्स, केश सज्जा आदि प्रतियोगिताएं आयोजित की गई ।आशु भाषण प्रतियोगिता में दिव्या व्यास प्रथम , दीपिका कुल्हारी द्वितीय ,राजराजेश्वरी जोशी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कविता पाठ में प्रथम रही दिव्या व्यास, द्वितीय स्थान पर राजराजेश्वरी एवं तृतीय स्थान पर काव्या शर्मा रही। केश सज्जा प्रतियोगिता में गरिमा प्रथम, चंचल कंवर द्वितीय, दीपिका सैनी तृतीय स्थान पर रही। मोटा अनाज प्रतियोगिता में रीना मेहरा प्रथम, बिना कुमारी द्वितीय व समीक्षा तृतीय स्थान पर रही। मेहंदी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर मानसी शर्मा, द्वितीय स्थान पर अंजना शर्मा व तृतीय स्थान पर निकिता कुमारी रही। रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर चेल्सी शर्मा और ग्रुप रहे, द्वितीय स्थान पर तनीषा और ग्रुप रहे व तृतीय स्थान पर पूजा और ग्रुप रहे। वन मिनट गेम में क्रमशः रश्मि प्रजापत व सानिया ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।सभी विजेता छात्रों को प्राचार्य डॉ एन एस नाथावत तथा एडमिन परमेंद्र सिंह शेखावत , प्रबंध समिति सचिव आशकरण शर्मा द्वारा बधाई प्रदान की गई। डॉ मनीष शर्मा ,महेश कुमार अग्रवाल, डॉ पवन कुमार निर्वान, डॉ जितेंद्र कटिया, डॉ रशीद अली, लक्ष्मण राम मेहरा, पंकज शर्मा आदि सभी स्टाफ सदस्यों ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई l
