भीम प्रज्ञा न्यूज़.लक्ष्मणगढ़। माह के प्रत्येक शनिवार को महात्मा ज्योतिबा फुले छात्रावास लक्षमनगढ के मंदिर में होने वाले सामूहिक सुंदरकांड पाठ, हनुमान चालीसा व श्रीराम स्तुति का आज 20 दिसंबर शनिवार को आयोजन हुआ। इस पर महात्मा ज्योतिबा फुले छात्रावास निर्माण समिति के पदाधिकारी सदस्य व विधार्थियों ने सामूहिक पाठ कर आरती की। आरती के बाद प्रसाद का वितरण किया गया।
