भीम प्रज्ञा न्यूज़.सिंघाना।
सामाजिक सरोकार एवं जनकल्याण कार्यो में अग्रणी संस्था सहयोग एक पहल संस्थान सिंघाना का पाँचवाँ वार्षिकोत्सव संस्था कार्यालय सत्या ग्राफिक्स परिसर में हर्षोल्लास एवं धूमधाम से आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शिक्षाविद् बनवारी लाल सैनी ने की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पवन अग्रवाल रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में शिक्षाविद् चंद्र प्रकाश शर्मा, राजेश राणा एवं सरपंच बिल्लू सैनी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का मंच संचालन पार्षद हर्मेन्द्र चनानिया (खेतड़ी) द्वारा किया गया। इस अवसर पर कोषाध्यक्ष सियाराम शर्मा ने संस्थान की आय-व्यय का विस्तृत एवं पारदर्शी ब्यौरा सदस्यों के समक्ष प्रस्तुत किया। संस्थान अध्यक्ष डी.पी. सैनी ने वर्ष 2025 में संस्थान द्वारा किए गए सेवा एवं जनहितकारी कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए आगामी वर्ष की कार्ययोजना पर चर्चा की। सर्वसम्मति से लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय में जरूरतमंद बेटियों के विवाह में नगद राशि के स्थान पर उपयोगी घरेलू सामान भेंट किया जाएगा। खैनी, गुटखा, तंबाकू आदि नशे की प्रवृत्तियों को छुड़वाने हेतु जनजागरूकता अभियान चलाया जाएगा। किसी भी जरूरतमंद व्यक्ति की सहायता से पूर्व संस्था द्वारा भौतिक सत्यापन अनिवार्य किया जाएगा, ताकि सहायता वास्तविक जरूरतमंद तक पहुँचे। नेकी की दीवार का संचालन किया जाएगा।
*वक्ताओं ने रखे विचार*
कार्यक्रम में शिक्षाविद् चंद्र प्रकाश शर्मा, राजेश राणा, बनवारी लाल सैनी, सरपंच बिल्लू सैनी, पवन अग्रवाल, अध्यक्ष डी.पी. सैनी, महासचिव अजीत जांगिड़, कोषाध्यक्ष सियाराम शर्मा, संगठन महामंत्री इक़बाल खान, सचिव रफीक़ खान, संरक्षक विक्रम सैनी, संस्थापक सदस्य ईश्वर सिंह, प्रिंस पटवारी, विजेंद्र सैनी (अध्यापक), शीशराम राजोरा सहित अन्य वक्ताओं ने सामाजिक सरोकारों पर अपने विचार व्यक्त किए।
*उपस्थित गणमान्य*
संस्थान के पाँचवें वार्षिकोत्सव में अध्यक्ष डी.पी. सैनी, महासचिव अजीत जांगिड़, कोषाध्यक्ष सियाराम शर्मा, संगठन महामंत्री इक़बाल खान, सचिव रफीक़ खान, संरक्षक विक्रम सैनी, उपाध्यक्ष शीशराम ठेकेदार,संस्थापक सदस्य ईश्वर सिंह, प्रिंस पटवारी, प्रवक्ता पवन कुमार अग्रवाल, प्रचार मंत्री राजू गराटी, सोशल मीडिया प्रभारी रणजीत सैनी, सह-सचिव सुमेर सिंह राठी, सचिव वेदप्रकाश, बुद्धराम गुर्जरवास, कपिल कुमार, विक्रम सैनी (अध्यापक), बिल्लू सैनी सरपंच, चंद्र प्रकाश शर्मा, राजेश राणा, नरेश कुमार डीलर, रामप्रसाद ईमित्र, मुकेश शर्मा, विकास कुमार, मैक्स नायक, अनुज कुमार, विजेंद्र कुमार ईमित्र, हवा सिंह, मुकेश मीणा, वेद प्रकाश, नवीन प्रजापत, राहुल सैनी, हिमांशु सैनी, विवेक, सोनू पंडित, विशाल गुर्जर भोदन, शीशराम राजोरा, नरेंद्र कुमार, भूपेंद्र सैनी, महेश कुमार एम के फर्नीचर, अनिल कुमार, सचिन कुमार, विक्रम लालवानी, राहुल, आकाश सुनील कुमार,ओम प्रकाश ,रवि कुमार कोठाणिया, अमित गराटी NRI, पार्षद लक्ष्मीकांत, विकास सोनी, लोकेश सैनी, राजवीर सिंह, विजेंद्र सैनी, रामनिवास हलवाई, रवि चंद सैनी आदि सहित बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन सामाजिक एकता, सेवा और सहयोग के संकल्प के साथ किया गया।
