-जिला कार्यकारिणी की हुई घोषणा , बैठक की अध्यक्षता हिसार जिला अध्यक्ष प्रदीप यादव ने की
विजय रंगा (ब्यूरो चीफ)
भीम प्रज्ञा न्यूज़.हिसार।
भीम आर्मी हिसार द्वारा रविवार को हिसार स्थित होटल हाइट में एक महत्वपूर्ण सांगठनिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में भीम आर्मी हिसार जिला संगठन का विस्तार किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष प्रदीप यादव ने की। इस अवसर पर संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से कई महत्वपूर्ण नियुक्तियाँ की गईं। संगठनात्मक विस्तार के अंतर्गत रिटायर्ड मैनेजर अशोक रंगा जी को भीम आर्मी जिला हिसार का सीनियर सलाहकार नियुक्त किया गया। डॉ. सुदेश को जिला ग्रामीण अध्यक्ष बनाया गया। एडवोकेट मोनिका निंबल को जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। डॉ. सुधीर सातरोड एवं कृष्ण लाल बेरवाल जी को जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। एडवोकेट अमन लांबा को जिला महासचिव नियुक्त किया गया।
पूर्व हलका अध्यक्ष गोपाल को जिला सचिव तथा रामभगत लांबा को जिला कोषाध्यक्ष बनाया गया। इस अवसर पर भीम आर्मी हरियाणा प्रदेश सचिव शेखर रंगा, जिला अध्यक्ष प्रदीप यादव, जिला सचिव संदीप माहला, गुरु चंद्रेश स्वामी, माननीय रिछपाल, सुरेश छाछिया, रोडवेज प्रधान निंबल, राजेश बांगड़, जॉनी जालवान, विजय वाल्मीकि सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश सचिव शेखर रंगा ने कहा कि जल्द ही संविधान यात्रा हिसार में भी निकाली जाएगी। उन्होंने भीम आर्मी समाज के युवाओं से आह्वान किया कि वे संविधान यात्रा को सफल बनाने के लिए तन–मन–धन से सहयोग करें, ताकि यह यात्रा और अधिक व्यापक एवं प्रभावी रूप से आगे बढ़ सकें।
