राज वर्मा
भीम प्रज्ञा न्यूज़.फतेहपुर। राज्य सरकार के 2 वर्ष पूरे हो जाने के बाद सरकार द्वारा हर विधानसभा में गांव गांव ढाणी ढाणी सरकार की योजनाओं को लेकर पहुंच रहा रथ सोमवार को फतेहपुर विधानसभा के गांव कारंगा में पहुंचा। रथ यात्रा की फतेहपुर विधानसभा संयोजक पूर्व जिला मंत्री सरोज कड़वासरा ने बताया कि विकास का यह रथ गांवों मे पहुंचकर लोगों को कांग्रेस सरकार के 5 वर्ष और प्रदेश के भजनलाल सरकार के 2 वर्ष के विकास कार्यों के बारे में विस्तार से बताया और समझाया गया। रथ पर लगी बड़ी स्क्रीन के माध्यम से लोगों को सभी सरकारी योजनाओं और सरकार ने जो कार्य किया है उनकी जानकारी भी वीडियो के माध्यम से दी गई। इस दौरान रथ यात्रा की संयोजक सरोज कड़वासरा, मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश वर्मा सहित अन्य मौजूद रहें।
