सुमेर मीणा
भीम प्रज्ञा न्यूज़.उदयपुरवाटी। कस्बे की पांच बती के पास खेल मैदान में स्थित राजकीय ब्लॉक आयुष चिकित्सालय का शुभारंभ सोमवार को विधिवत रूप से समारोह पूर्वक हुआ। उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी व कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे विभाग के उप निदेशक डॉ जितेंद्र स्वामी और विशिष्ट अतिथि उपखंड अधिकारी सुमन सोनल ने फीता काटकर उसका उदघाटन किया तथा भगवान धन्वंतरि के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का आगाज किया गया। यहां स्कूल की बालिकाओं ने इस बेला पर राष्ट्र गायन और स्वागत गीत गाकर कार्यक्रम को ऊंचाइयां दी।सब अतिथियों का शाब्दिक सत्कार करते चिकित्सालय के प्रभारी डॉ राकेश माहिच ने उद्घाटन भाषण दिया और सभी का आभार जताया।
*इन भामाशाहों का हुआ सम्मान*
डॉ. राजेंद्र कुमावत ब्लॉक नोडल अधिकारी, पंचकर्म अस्पताल के प्रभारी डॉक्टर विनोद सैनी, डॉ.महेश स्वामी, गणेश स्वामी किरोड़ी अध्यापक, मां शाकंभरी सेवा समिति के संरक्षक किशनजी रामू का,किशोर सैनी संजय मिष्ठान भंडार, सूबेदार पोकर मल खेदड़, अभिषेक भाटीवाड, डॉ.महेंद्र माली, जितेंद्र कुमार सैनी व सेवा निवृत्त गोपाल शर्मा। इस मौके पर मुख्यातिथि ने कहा कि आयुर्वेद में इलाज करने में वक्त जरूर लगता है लेकिन आयुर्वेद और योग को अपनाकर हम कई बीमारियों से मुक्ति पा सकते हैं जटिल रोगों से निजात मिलती है। विभाग के उपनिदेशक डॉ जितेंद्र स्वामी ने ब्लॉक में क्षार सूत्र कर्म की शाखा खोलने का आश्वासन दिया। इस दौरान तहसीलदार झुण्डा राम कुड़ी, डॉ अनिमेष गुप्ता प्रभारी सीएचसी, मनफूल महरिया, रामफूल मीणा सीआई व प्रिंसिपल प्रदीप चौधरी,बालिका विद्यालय की प्रिंसिपल रत्ना सैनी, मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण राम सैनी गंगाराम मौर्य, पूर्व प्रिंसिपल ताराचंद समोता, बागोली सरपंच जतन जी सैनी, बसंत चौधरी भाजपा नेता पवन शाह, झाबर सिंह शेखावत,डॉ विनोद सैनी एवं उनका स्टाफ, डॉ.रवि प्रकाश जैतपुरा एवं आयुष विभाग के डॉ रोहिताश शर्मा, डॉ राकेश माहिच, डॉ.जाबिर खान, डॉ. नेहा सैनी नर्स सुशीला कुमारी, सुनीता कुमारी, कंपाउंडर दीपक शर्मा, राजकुमार शर्मा महेंद्र कुमार, पूनम कुमारी, पूजा कुमारी और सुशील स्वामी सहित पूरा स्टाफ उपस्थित रहा। कार्यक्रम का सुंदर संचालन डॉ. राजेंद्र कुमावत ने किया।
