झुंझुनूं।
लोक सेवा ज्ञान मंदिर ट्रस्ट द्वारा एक बार फिर मानवता की मिसाल पेश करते हुए समाजसेवा का पुनीत कार्य किया गया। सर्दी के मौसम में जरूरतमंद परिवारों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से ट्रस्ट की ओर से नेहरा पहाड़ रोड स्थित कच्ची बस्ती में रहने वाले गरीब एवं असहाय परिवारों के 25 जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किए गए।ट्रस्ट के झुंझुनू प्रभारी मनोज कुमार गनोंलिया ने बताया कि लोक सेवा ज्ञान मंदिर ट्रस्ट निरंतर सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्य कर रहा है और आगे भी जरूरतमंदों की सहायता के लिए ऐसे सेवा अभियान जारी रहेंगे। उन्होंने कहा कि सर्दी के मौसम में कंबल वितरण जैसे कार्य गरीब परिवारों के लिए बड़ी राहत साबित होते हैं। इस सेवा अभियान में कविता सिरोहा ने अपनी ओर से कंबलों का सहयोग कर पुण्य कार्य में सहभागिता निभाई। ट्रस्ट पदाधिकारियों ने उनके सहयोग की सराहना करते हुए बताया कि भविष्य में भी उनका सहयोग इसी प्रकार जारी रहेगा। कार्यक्रम के दौरान पार्षद सीताराम घोटड ने एक दिव्यांग महिला को आवश्यक उपकरण उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया तथा शीघ्र ही उसे सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने की बात कही। उन्होंने ट्रस्ट द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास समाज के लिए प्रेरणादायक हैं। इस अवसर पर ट्रस्ट के सक्रिय सहयोगी नरोत्तम दुलगच, प्रदीप दुलगच एवं सुरेश सीमार भी उपस्थित रहे और कंबल वितरण कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग प्रदान किया। ट्रस्ट ने सभी सहयोगकर्ताओं एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए समाजसेवा की भावना को आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया।
