भीम प्रज्ञा न्यूज़.लक्ष्मणगढ़। श्री भगवानदास तोदी महाविद्यालय में अंतर सदन खेलकूद प्रतियोगिताओं के अंतर्गत दूसरे दिन विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। प्राचार्य डॉ एन एस नाथावत ने बताया की मंगलवार को एथलेटिक्स सहित अन्य प्रतियोगिताओं के कड़े मुकाबले में निम्नानुसार परिणाम रहे। छात्र वर्ग 100 मीटर दौड़ में बीए प्रथम के छात्र अनिल कुमार ने प्रथम, शाहिद ने द्वितीय जबकि गौरव शर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।200 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में बीए प्रथम के मोहम्मद अली ने प्रथम, द्वितीय पर सचिन डोटासरा एवं द्वितीय वर्ष के अनिल कुमार तृतीय स्थान पर रहे। इसी प्रकार 400 मीटर दौड़ में प्रथम वर्ष के छात्र सचिन डोटासरा प्रथम, द्वितीय स्थान पर मोहम्मद जासीम एवं बीए द्वितीय वर्ष के छात्र अनिल कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।1600 मीटर दौड़ में बीए प्रथम के मोहम्मद जासीम ने प्रथम स्थान, सचिन डोटासरा ने द्वितीय जबकि बीए द्वितीय वर्ष के छात्र अनिल कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। गोला फेंक प्रतियोगिता में बीए तृतीय वर्ष के छात्र पंकज सिंह प्रथम स्थान पर अंकित द्वितीय स्थान पर एवं नितेश मीणा तृतीय स्थान पर रहें। तश्तरी फेंक प्रतियोगिता में बीए प्रथम वर्ष के अदनान प्रथम स्थान पर बीए तृतीय वर्ष के अंकित द्वितीय एवं बी ए प्रथम के पीयूष जांगिड़ तृतीय स्थान पर रहें। इसी प्रकार भाला फेंक प्रतियोगिता में बीए तृतीय वर्ष के छात्र अंकित प्रथम स्थान पर बीएससी प्रथम वर्ष के छात्र रवि शर्मा द्वितीय स्थान पर एवं पीयूष जांगिड़ तृतीय स्थान पर रहे।छात्र वर्ग बैडमिंटन प्रतियोगिता में बीकॉम द्वितीय के देवेंद्र कुदाल प्रथम स्थान पर जबकि एमएससी पूर्वार्ध गणित के गौरव मिश्रा द्वितीय स्थान पर रहे।छात्रा वर्ग वॉलीबॉल प्रतियोगिता में सरोजिनी नायडू सदन की टीम विजेता जबकि लक्ष्मीबाई सदन की टीम उप विजेता रही। बास्केटबॉल छात्र वर्ग में आयोजित प्रतियोगिता में रमन सदन की टीम विजेता जबकि नेहरू सदन की टीम उपविजेता रही। छात्रा वर्ग कबड्डी फाइनल का मैच कल्पना चावला सदन ने अपने नाम किया जबकि लक्ष्मीबाई सदन की टीम उपविजेता रही।छात्र वर्ग में आयोजित वॉलीबॉल प्रतियोगिता में नेहरू सदन की टीम विजेता जबकि गांधी सदन की टीम उपविजेता रही।छात्रा वर्ग बैडमिंटन में बी एससी द्वितीय वर्ष की अक्षिता सैनी प्रथम एवं खुशी शर्मा द्वितीय स्थान पर रही।प्रतियोगिताओं के दौरान प्राचार्य डॉ एन एस नाथावत, सचिव आशकरण शर्मा, प्रशासक प्रमेंद्र सिंह शेखावत, शारीरिक शिक्षक लिछमण सिंह, सुरेंद्र सिंह, स्टाफ सदस्य पंकज शर्मा सहित सभी सदस्य एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहें।
