सात दिवसीय शिविर में कक्षा बारहवीं के 100 स्वयंसेवक ले रहे हिस्सा
रजत विजय रंगा
भीम प्रज्ञा न्यूज़.टोहाना। माॅडल के0 एम0 विद्यालय टोहाना में मंगलवार को सात दिवसीय एनएसएस शिविर का शुभारंभ किया गया। सात दिवसीय एनएसएस शिविर का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी सत्यपाल फोगाट व प्रिंसिपल रणधीर पूनिया द्वारा दीप प्रज्वलन और योग के महत्व पर भाषण के साथ हुआ। इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा स्वयंसेवको को योग व खेलांे के बारे बताया गया। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य शिविर में हिस्सा ले रहे स्वयंसेवको शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। एनएसएस के इन्चार्ज अनिल कुमार द्वारा स्वयंसेवको को एनएसएस के बारे विस्तार रूप से जानकारी दी। प्रशिक्षण योग विशेषज्ञों ने छात्रों को ताड़ासन, वृक्षासन और सूर्य नमस्कार जैसे महत्वपूर्ण आसनों का अभ्यास कराया। प्राणायाम तनाव मुक्ति के लिए अनुलोम-विलोम और भ्रामरी प्राणायाम के विशेष सत्र आयोजित किए गए। स्वयंसेवकों की भूमिका एनएसएस स्वयंसेवकों ने न केवल योग सीखा, बल्कि अनुशासन बनाए रखने और स्वच्छता अभियान में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।प्रिंसीपल रणधीर पूनिया ने बताया कि एनएसएस टीम के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का निवास होता है। एनएसएस के इन्चार्ज नीति मैहता ने शिविर के समापन पर विद्यार्थियों कोे दैनिक जीवन में योग को अपनाने का संकल्प दिलवाया। मैहता ने बताया कि शिविर का मुख्य उद्देश्य स्कूल के विद्यार्थियों को सामाजिक कार्यो का ज्ञान देना होता है। इस अवसर पर प्रिंसिपल रणधीर पूनियां, ए0एन0 बहुगुणा, संदीप पूनिया, सतपाल नैन, तरसेम सिंह, अमन पूनिया, धर्मवीर सिंह, पुष्पा देवी, नीति मेहता, सीमा सिगँला, विजय, मनजीत, अनिल, अशोक, रमन, सिमरन, जयभगवान, सुखदीप कौर, सुनीता, ज्योती, मोहित शर्मा, सुनील, जगबीर, रामपाल, व अन्य सभी स्टाॅफ सदस्य व बच्चे उपस्थित रहेे।
