सोहनलाल परिहार
भीम प्रज्ञा न्यूज़.बीकानेर।
कुम्हार (प्रजापति) समाज की प्रतिभाओं को सम्मानित एवं प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित होने वाले प्रतिभा सम्मान समारोह की तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा ओबीसी मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष चंपालाल गेधर एवं कुम्हार समाज प्रदेशाध्यक्ष एडवोकेट अशोक प्रजापत ने की। बैठक में 27 दिसंबर 2025, शनिवार को प्रातः 10 बजे से रविंद्र रंगमंच, बीकानेर में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह की व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए कुम्हार समाज प्रदेशाध्यक्ष एडवोकेट अशोक प्रजापत ने कहा कि समाज के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा और प्रतिभाओं का सम्मान अत्यंत आवश्यक है। 27 दिसंबर को आयोजित होने वाला यह समारोह समाज की युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत और मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने समाज के सभी वर्गों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का आह्वान किया। भाजपा ओबीसी मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष चंपालाल गेधर ने कहा कि रविंद्र रंगमंच पर होने वाला यह आयोजन समाज की एकता, संगठन और शक्ति का प्रतीक बनेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम स्थल की व्यवस्थाओं, अतिथि सत्कार एवं अनुशासन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
कार्यक्रम अध्यक्ष त्रिलोकचंद गेधर ने कहा कि प्रतिभाओं को सम्मानित करना आने वाली पीढ़ी को प्रेरित करने जैसा है। उन्होंने कार्यक्रम के प्रचार-प्रसार, पंजीकरण प्रक्रिया एवं आयोजन की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की। बैठक में समारोह को सफल बनाने के लिए विभिन्न समितियों के गठन तथा कार्यक्रम स्थल रविंद्र रंगमंच पर व्यवस्थाओं के लिए जिम्मेदारियां सौंपने पर भी सहमति बनी।इस अवसर पर बीपीएचओ के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष किशन संवाल, जिला परिषद सदस्य श्रवण कुमार प्रजापत, भाजपा जिला उपाध्यक्ष सोहनलाल प्रजापत, भाजपा बीछवाल मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण गुरिया, बाधनु सरपंच माला राम नागा, पप्पू लखेसर, बाबूलाल सोखल, हरिराम माहर, मनोज माहर, कर्णाराम गेधर खारी, आशुराम बोबरवाल, मेघराज मंगलाव, श्रवण बोबरवाल, अर्जुन बोबरवाल, श्रवण गंगपारिया, चुनीलाल लखेसर, गणेश पिल्लू गेधर, अर्जुन मंगलाव, सुंदर जालप पटवारी, गणेश मेरोथा, लालचंद गेधर सहित बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहें। बैठक में सभी ने एक स्वर में प्रतिभा सम्मान समारोह को ऐतिहासिक और सफल बनाने का संकल्प लिया।
