*भगवान शिव संपूर्ण विश्व के उद्धारक- डॉ. स्वामी मुक्तानंद पुरी महाराज*
भीम प्रज्ञा न्यूज़.लक्ष्मणगढ़। यहां शंकुतला वाटिका में लक्षमनगढ नागरिक परिषद की ओर से आयोजित की जा रही शिव महापुराण कथा के दूसरे दिन व्यासपीठ पर विराजमान होकर कथावाचक डॉ मुक्तानंद पुरी महाराज ने बताया कि भगवान शिव संपूर्ण विश्व के उद्धारक है। उन्होंने कहा भगवान शिव के स्मरण मात्र से ही सारे पाप धुल जाते हैं। महाराजश्री ने कहा कि भगवान शिव सभी प्रकार के भय,डर व मृत्यु को दूर करने वाले हैं। उन्होंने कहा व्यक्ति को कभी क्रोध नहीं करना चाहिए। महाराजश्री उन्होंने भगवान शिव के प्रसाद को ग्रहण करने और नही करने की भ्रांति को विस्तृत रूप से व्याख्या करते हुए विल्व वृक्ष की महिमा बताई। कथा के दौरान श्रद्धा, विश्वास व आस्था का केन्द्र बन गया जहां बड़ी तादाद में श्रद्धालु भक्त कथा सुनने पहुंचे। इस दौरान शिव महापुराण कथा के दौरान यजमान श्रद्धा के साथ थिरकते हुए भी नजर आयें। कथा के दूसरे दिन शनिवार को शिव पार्वती विवाह का दिव्य भव्य आयोजन देखने को मिला, व्यास पिठ से कथा वाचक डॉ मुक्तानंद पुरी महाराज ने जैसे ही शिव पार्वती विवाह के प्रसंग का वर्णन किया वैसे ही मंच के समक्ष वर वधू के रूप में सजीव झांकी प्रकट हुई ।शिव पार्वती विवाह के इस जिवंत दृश्य को देखकर सम्पूर्ण कथा स्थल ॐ नमः शिवाय की सामूहिक ध्वनि से गूज उठा ।कथा के दौरान, अलग-अलग मुख वाले रूद्राक्ष तथा भगवान शिव से जुड़े अन्य अनेक प्रसंगों का भी भजन किर्तन के साथ वर्णन किया। कथा में शेखीसर आश्रम के महन्त दयाल गिरी महाराज, मीरण के मुक्तिनाथ महाराज,मोहनानंद महाराज, बड़े मंदिर के महंत अशोक दास महाराज,परिषद के केंद्रीय उपाध्यक्ष अशोक चूड़ीवाला सचिव संदीप तोदी सुरेंद्र शर्मा, राजेंद्र सांगानेरिया विमल जसरासरीया, सुरेन्द्र चमड़ियां , लक्षमनगढ अध्यक्ष विष्णु भूत, संरक्षक राजकुमार पारीक, पार्षद पवन बुटोलिया, सचिव निशांत गोयनका , प्रवीण वर्मा, विजय जालान, अनिल मुरारका, लक्ष्मीकांत चूड़ीवाला, संदिप बजाज, विनिता पुजारी,सोनू सोमानी, गीता जोशी, निशा तोलानी, वर्षा भूत,सुनिल बूबना, शशिकांत पुजारी, सचिन झांकल, रामस्वरूप सोमानी, अनिल मिश्रा, सुशील जाजोदिया, नटवर झांकल, रामनिवास शर्मा, एडवोकेट नटवर जोशी, दीपक जाजोदिया सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्त मौजूद थे।
