भीम प्रज्ञा न्यूज़.खेतड़ी।
रविवार को माता केशरी देवी महिला महाविद्यालय में संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन धार्मिक स्थलों के भ्रमण के साथ सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। समापन अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुरेन्द्र कुमार बैरवा ने भ्रमण दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने स्वयंसेविकाओं की सक्रिय सहभागिता की सराहना करते हुए कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना विद्यार्थियों में सामाजिक दायित्व, अनुशासन और सेवा भावना का विकास करती है। सात दिवसीय विशेष शिविर के दौरान स्वयंसेविकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए स्वास्थ्य एवं स्वच्छता अभियान, कौशल एवं उद्यमिता विकास, पर्यावरण संरक्षण, मतदाता जागरूकता रैली, सामाजिक कार्य तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रभावी सहभागिता निभाई। शिविर के समापन पर महाविद्यालय प्रशासन की ओर से सभी स्वयंसेविकाओं को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए पुरस्कृत किया गया। अंत में एनएसएस प्रभारी श्रीमती मंजू देवी ने शिविर को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी अतिथियों, शिक्षकों एवं स्वयंसेविकाओं का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर श्रीमती शोभा, किरण पारिक, मनीषा चौहान, तनू, विश्वभर, विजेन्द्र, दिनेश कुमार सहित समस्त स्वयंसेविकाएं उपस्थित रहीं।

Bet169 bóng đá! I’m all about that football action. Time to place my bets and root for my team. Hope I win some serious cash! Get your game on at bet169 bóng đá!