-राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने किया नागरिकों के साथ ‘मन की बात’ का सामूहिक श्रवण
रजत विजय रंगा,
भीम प्रज्ञा न्यूज़.टोहाना। राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने रविवार को गांव धारसूल कलां के बूथ नंबर 117 पर पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों के साथ माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ को सामूहिक रूप से सुना। इस अवसर पर कार्यक्रम के माध्यम से देशवासियों के नाम दिए गए संदेशों पर विचार-विमर्श किया गया तथा उनके सामाजिक और राष्ट्रीय महत्व पर चर्चा की गई। राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने कहा कि ‘मन की बात’ एक ऐसा सशक्त माध्यम बन चुका है, जो देश के प्रत्येक वर्ग को जोड़ते हुए राष्ट्र निर्माण की भावना को मजबूत करता है। उन्होंने प्रधानमंत्री जी द्वारा सांस्कृतिक गौरव, सामाजिक सहभागिता और नागरिक कर्तव्यों पर दिए गए संदेशों को समयानुकूल और प्रेरणादायी बताया। सांसद ने कहा कि देश की सभ्यता, संस्कृति और परंपराओं का संरक्षण हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है, जिससे नई पीढ़ी अपनी जड़ों से जुड़ी रह सके। महिला सशक्तिकरण और स्वरोजगार के विषय पर चर्चा करते हुए सांसद बराला ने कहा कि महिलाओं की बढ़ती भागीदारी आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक सशक्त आधार तैयार कर रही है। उन्होंने कहा कि आज महिलाएं शिक्षा, उद्यमिता और सामाजिक नेतृत्व के क्षेत्र में उल्लेखनीय भूमिका निभा रही हैं, जो समाज के संतुलित और समग्र विकास के लिए आवश्यक है। स्वास्थ्य जागरूकता के संदर्भ में सांसद ने प्रधानमंत्री जी के संदेशों का उल्लेख करते हुए कहा कि स्वस्थ समाज ही सशक्त राष्ट्र की नींव होता है। उन्होंने आमजन से स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने, नियमित जांच कराने और बिना चिकित्सकीय परामर्श के दवाइयों के प्रयोग से बचने का आग्रह किया। इस दिशा में सामूहिक जागरूकता को महत्वपूर्ण बताया गया।
सांसद ने कहा कि ‘मन की बात’ से प्राप्त संदेशों को केवल सुनना ही नहीं, बल्कि उन्हें व्यवहार और कार्यशैली में आत्मसात करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि इन प्रेरणादायी विचारों को समाज के प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाएं, ताकि आत्मनिर्भर, सशक्त और समरस भारत के संकल्प को मजबूती मिल सके। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहें।

Yo, check out 9fgame! Been playing there for a bit now and it’s pretty solid. Good selection of games and the payouts are decent. Definitely worth a look if you’re looking for something new. Hit them up at 9fgame!