मनोज बुलाण
भीम प्रज्ञा न्यूज़.अटेली मंडी।
एस्ट्रोटॉक फाउंडेशन द्वारा अटेली क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों को गर्म वस्त्र भेंट किए हैं। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ताजपुर, बाछौद के कन्या, बाल, राजकीय कुंजपुरा, भीलवाड़ा स्कूलों में आयोजित एक कार्यक्रम में सोमवार को संस्था ने 1000 गर्म कम्बल भेंट किए। ताजपुर स्कूल प्राचार्य सत्यवीर, बाछौद स्कूल से अनिता यादव, कुंजपुरा से बेद प्रकाश ने बताया कि एस्ट्रोटॉक फाउंडेशन द्वारा किया गया कार्य अत्यंत सराहनीय है। उन्होंने कार्यक्रम संयोजक प्रशांत यादव और योगेश यादव सहित उनकी टीम का आभार व्यक्त किया। प्रशांत यादव ने बताया कि एस्ट्रोटॉक फाउंडेशन शिक्षा, पर्यावरण और मानवता की सेवा में राष्ट्रीय स्तर पर कार्य कर रही है। संस्था ने क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों में 1000 स्कूली विद्यार्थियों को गर्म वस्त्र भेंट किए। इस अवसर पर सरिता ग्रोवर, प्रवक्ता योगेश चौहान, युवा समाजसेवी राकेश गोनी, रमेश बाबूजी, मुख्य शिक्षक वीरेंद्र सिंह, ध्यानचंद बोहरा, वेदप्रकाश बबली, एसएमसी बृजलाल, रामौतार नम्बरदार, राजेश शिक्षक, कविंद्र प्रवक्ता, हैटटीचर सुनीता देवी, सूबेदार महावीर सिंह, सरजीत पंच, सत्यवीर नंबरदार, नवीन कुमार और पूर्व सरपंच शेर सिंह सहित समस्त स्कूल स्टाफ तथा अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Just tried my luck at 567win1 and had a blast. Graphics are sharp and the payouts seem fair. Gotta love a site that feels straightforward. Check it out 567win1 for some fun!