भीम प्रज्ञा न्यूज़.लक्ष्मणगढ़। यहां मुकुंदगढ़ रोड़ पर स्थित जीण माता मंदिर में जीण माता परिवार की ओर से अष्टमी को मासिक पंचम मंगलपाठ व भजनों का आयोजन किया गया। जीण माता परिवार के महेश रोड़ा ने बताया कि मंदिर पुजारी ठाकरसीदास पाराशर के सानिध्य में आयोजित मासिक मंगलपाठ व भजनों में पवन शर्मा निर्मल, जयकांत खरादी, गणेश नारनोली, राकेश पारीक, पवन खाटूवाला, मोनू मिश्रा आदि ने शानदार प्रस्तुति दी। मंगलपाठ के दौरान जीण माता को मेंहदी व चुनरी सहित मैया के अन्य शृंगार चढ़ाए गए । इस अवसर पर भगवान दास तोदी महाविद्यालय प्राचार्य डॉ एनएस नाथावत, मनोहर रोड़ा, दीनदयाल नारनोली, लक्ष्मीकांत चूड़ीवाला, महेश रोड़ा, दीपक रोड़ा, कमल सैनी, प्रमोद पाराशर, दीपक कटराथला, भरत खुड़ीवाला, मनोज नाहरिया, श्याम पाराशर, पूनमचंद टेलर, प्रवीण जोगाणी, नितेश सोनी, नरेंद्र सोनी, राजकुमार खेतान आदि उपस्थित थे।

i9bet015. Seems like they’re targeting a specific audience. I’ll swing by and observe… is there any reason to actually BET? i9bet015