*सत्संग के जरिए इकट्ठे हुए साढ़े सात लाख रुपए से अधिक की राशि महिलाओं ने बीमार गोवंश की सेवा के लिए गौशाला में किए भेंट*
भीम प्रज्ञा न्यूज़.लक्ष्मणगढ़। अक्सर लोग अपने परिवार को पालने के लिए सत्संग और भजन कीर्तन करते हैं ताकि दो पैसे कमाकर वह अपना और अपने परिवार का बसेरा कर सके। लेकिन फतेहपुर शेखावाटी में एक ऐसी भजन कीर्तन की महिलाओं की मंडली है जो पिछले कई वर्षों से निरंतर कस्बे में कोई भी मांगलिक कार्य हो शादी विवाह हो या अन्य आयोजन इन आयोजनों में भजन कीर्तन करती है और इन आयोजनों में जो पैसा इकट्ठा होता है वह अपने घर ना ले जाकर बीमार गोवंश की देखभाल हेतु गौशाला में भेंट करती है। फतेहपुर की गोवत्सव महिला सत्संग मंडली ने वर्ष 2025 में कल 7 लाख 51 हजार रुपए राशि सत्संग के माध्यम से इकट्ठा की ।जो फतेहपुर की ऐतिहासिक श्री बुद्धगिरी मंडी में संचालित कामधेनु गौशाला और वहीं पर बीमार गौशाला के लिए संचालित धनवंतरी गो चिकित्सालय में गायों के भरण पौषण और इलाज हेतु महंत दिनेश गिरी महाराज को राशि भेंट की। सत्संग मंडली की महिलाओं द्वारा बताया कि सत्संग मंडली पिछले कई वर्षों से मांगलिक कार्यक्रमों में ग्रुप के रूप में धार्मिक सत्संग करती है जिसके माध्यम से आने वाला सारा पैसा वर्षों से बीमार गौ माता के इलाज और गौ माता के भोजन हेतु मडी परिसर में संचालित गौशाला में समर्पित करती है।बुद्धगिरी मढ़ी के महंत दिनेश गिरी महाराज ने बताया कि यह महिला सत्संग मंडली पिछले कई सालों से हर साल लाखों रुपए की राशि इकट्ठा करके गौ माता के इलाज हेतु गौशाला में समर्पित करती है। उन्होंने बताया कि इन मात्र शक्तियों से अन्य महिलाओं और लोगों को सीखने की आवश्यकता है कि हम किस तरह गौ माता की सेवा कर सकते हैं।

Pixcassino1 é demais! Poder usar Pix pra depositar e sacar facilitou muito a minha vida. Cassino com ótimos jogos pixcassino1.