भीम प्रज्ञा न्यूज.पचेरी।
सरकार द्वारा चलाई जा रही रथ यात्रा के ग्राम पंचायत रायपुर अहीरान पहुंचने पर ग्रामीणों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। इस दौरान सामाजिक कार्यकर्ता कुलदीप कुमार सेन ने सुझाव पेटिका में जनहित से जुड़े अपने सुझाव दर्ज कराए।उन्होंने बताया कि उनके सुझाव आम जनता की समस्याओं एवं सुविधाओं को ध्यान में रखकर दिए गए हैं। यदि इन सुझावों को लागू किया जाता है तो इससे ग्रामीणों एवं आम नागरिकों को काफी राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाएं जनता के लिए लाभदायक साबित हो रही हैं और लोग इनका फायदा भी उठा रहे हैं। कुलदीप कुमार सेन ने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की सराहना करते हुए भारतीय जनता पार्टी के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सरकार आमजन की समस्याओं को सुनने और समाधान के लिए लगातार प्रयास कर रही है, जिससे लोगों का विश्वास मजबूत हो रहा है। रथ यात्रा के दौरान ग्रामीणों ने भी योजनाओं की जानकारी प्राप्त की तथा अपनी समस्याओं और सुझावों को अधिकारियों के समक्ष रखा।
