भीम प्रज्ञा न्यूज.चिड़ावा। पूर्व सरपंच स्वर्गीय सुनील कुमार की 5वीं पुण्यतिथि के अवसर पर शुक्रवार को झांझोत स्टैंड स्थित गगनदीप होटल में ग्रामवासियों द्वारा एक भावपूर्ण श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया और स्वर्गीय सरपंच सुनील बर को श्रद्धासुमन अर्पित किए। लोगों ने उनके द्वारा ग्राम विकास के लिए किए गए कार्यों को याद किया और उनके योगदान को स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। स्वर्गीय सुनील कुमार गांव के लोकप्रिय सरपंच थे, जिन्होंने अपने कार्यकाल में ग्रामवासियों की समस्याओं को दूर करने और विकास कार्यों को गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उनकी अकाल मृत्यु पूरे क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति रही। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में सुमन सुनील कुमार (सरपंच) नरेश बराला ,सुमित बराला, रणवीर बुडानिया, राजेंद्र बराला ,युवा नेता सुरेश भूकर, अरविन्द ओला ,राजेंद्र लोधीपुरा ,रामसिंह बराला, मोहरसिंह ,नरेश डिलोन, संदीप बराला ,कुलदीप पचार, राकेश डीलर,विनोद सोमरा, राजकुमार लामोरिया, जगराम, अमर सिंह ओला, अयूब खान, विक्की ठाकुर काफी संख्या मे ग्रामवासी व युवा शक्ति मौजूद रही “कार्यक्रम संचालन विकास पायल ने किया।
