पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष बलवान यादव ने फीता काटकर किया उद्घाटन, व्यापारियों को मिलेंगी टैक्स एवं विधिक सेवाएं
रमेशचंद
भीम प्रज्ञा न्यूज.नीमराना।
कोटपूतली-बहरोड़ जिले के औद्योगिक क्षेत्र मोहलड़िया मोड़, नीमराना में टैक्स कंसल्टेंसी एवं अकाउंटिंग सेवाओं के क्षेत्र में एक नई पहल के तहत “पवन शर्मा एंड एसोसिएट्स” की नई ब्रांच का भव्य शुभारंभ किया गया।उद्घाटन समारोह में भाजपा अलवर उत्तर के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं नीमराना पंचायत समिति के पूर्व प्रधान बलवान यादव ने फीता काटकर कार्यालय का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, अधिवक्ताओं, चार्टर्ड अकाउंटेंट्स एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही। कार्यक्रम के दौरान एडवोकेट पवन शर्मा ने बताया कि नई शाखा के माध्यम से औद्योगिक क्षेत्र के व्यापारियों, उद्यमियों एवं आम नागरिकों को टैक्स कंसल्टेंसी, जीएसटी, इनकम टैक्स, अकाउंटिंग एवं विधिक परामर्श जैसी सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जाएंगी। उन्होंने कहा कि पारदर्शिता, विश्वास एवं बेहतर प्रोफेशनल सेवाएं देना उनकी प्राथमिकता रहेगी।
मुख्य अतिथि बलवान यादव ने अपने संबोधन में कहा कि नीमराना जैसे तेजी से विकसित हो रहे औद्योगिक क्षेत्र में प्रोफेशनल टैक्स एवं लीगल कंसल्टेंसी सेवाओं की अत्यधिक आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि व्यापार और उद्योग जगत को सही मार्गदर्शन देने वाले संस्थान क्षेत्र की आर्थिक प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि “पवन शर्मा एंड एसोसिएट्स” की यह नई शाखा उद्योगों, व्यापारियों एवं युवाओं के लिए लाभकारी सिद्ध होगी। कार्यक्रम में अधिवक्ता हेमन्त कुमार जैमन ने भी नई ब्रांच के शुभारंभ पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि औद्योगिक क्षेत्र में पेशेवर टैक्स एवं विधिक सेवाओं की बढ़ती मांग को देखते हुए यह कार्यालय निश्चित रूप से व्यापारियों और उद्योग जगत के लिए उपयोगी साबित होगा। समारोह में सीए साहिल शर्मा, सीए शिवानी शर्मा, एडवोकेट प्रीति शर्मा, कृष्ण कुमार शर्मा, सुरेश शर्मा नारनोल, विनोद शर्मा, अशोक शर्मा, सत्यनारायण शर्मा, गौतम शर्मा, एडवोकेट राजीव शर्मा, सुरेन्द्र फौजी नायसराणा, रामावतार यादव, ओमप्रकाश मेघवाल सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
उद्घाटन समारोह के पश्चात अतिथियों का स्वागत किया गया तथा सभी ने नई शुरुआत के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
