भीम प्रज्ञा न्यूज.चिड़ावा। गर्ल्स पावर महिला मंडल, चिड़ावा द्वारा लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की जयंती के अवसर पर भव्य एवं प्रेरणादायी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मंडल की संस्थापक पूजा शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य लोकमाता अहिल्याबाई के आदर्शों को समाज में प्रसारित करना तथा सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव के कारण दिशाहीन हो रही युवा पीढ़ी को सही दिशा प्रदान करना था। इसी उद्देश्य से विशेष बौद्धिक सत्र का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा के समक्ष पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देने के साथ हुआ। इस अवसर पर पचेरी आश्रम की राजेश्वरी बाईसा, एंजल वेलफेयर सोसाइटी की अध्यक्ष सरिता सुरेश भूकर, महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. कुसुमलता शर्मा तथा अधिवक्ता एवं समाजसेवी गायत्री पुनिया विशेष रूप से उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम की मुख्य वक्ता गायत्री पुनिया ने महिलाओं को लोकमाता अहिल्याबाई के जीवन, संघर्ष, नेतृत्व क्षमता एवं समाजसेवा से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि अहिल्याबाई का जीवन महिला सशक्तिकरण, सेवा और सुशासन का उत्कृष्ट उदाहरण है। वहीं राजेश्वरी बाईसा ने युवा पीढ़ी को पथभ्रष्ट होने से बचते हुए नैतिक मूल्यों, संस्कारों एवं सकारात्मक सोच को अपनाने का संदेश दिया।
कार्यक्रम का संचालन निर्मल शर्मा ने किया। आयोजन के दौरान महिलाओं के लिए विभिन्न मनोरंजक एवं ज्ञानवर्धक खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया। प्रतियोगिताओं में नेहा सैनी, मंजू वर्मा, शशि शर्मा एवं प्रेरणा रोहिल्ला विजेता रहीं। प्रतियोगिताओं में निर्णायक की भूमिका रेखा पांडे एवं ख्याति केडिया, उजाला कुमारी उजाला एकेडमी ने निभाई।
अंत में नेहा सैनी ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों एवं सहयोगियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी महिलाओं को सम्मान एवं स्मृति स्वरूप पानी की बोतल एवं छाता उपहार में प्रदान किया गया।
इस अवसर पर रमेश यादव, प्रियंका महला, नितिका, इशिता शर्मा, कोमल, पूजा सैनी, जयश्री, सुशील सैनी, अशोक शर्मा, निक भूकर, समीर, अशोक सिंह, सुनील बढ़िया, दिनेश, अशोक सिंह, सुमन देवी, कोमल चौधरी, कृष्ण फगेडीया, अन्वी कुमार,सपना भाटिया,मोहित तामड़ायत, कृष्ण जी, नंदनी, ममता शर्मा, सपना, वर्षा, ललिता देवी, लक्ष्मी, प्रत्याशा, गीता, बलकेश राव, संतरा , कविता, विद्या,अनीता देवी, रीमा, खुशी, रितिका, दिव्यांशी, किताबों, ऋतु, अन्नू, मुस्कान, कोमल, महिमा, पायल, ज्योति,सुनीता सहित बड़ी संख्या में महिलाएं एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
