भीम प्रज्ञा न्यूज.चिड़ावा। पिलानी विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक स्व. हजारीलाल शर्मा ‘मास्टर जी’ की 22वीं पुण्यतिथि पर आज उन्हें श्रद्धापूर्वक याद किया गया। इस अवसर पर झुंझुनूं रोड, चुंगी नाका स्थित उनकी प्रतिमा स्थल पर एक विशेष श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पूर्व आरपीएस (RPS) सुंदरलाल अरड़ावतिया, पूर्व पालिकाध्यक्ष सुभाष शर्मा, नरोत्तम लाल अरडावतिया, नंदकिशोर अरडावतिया, डॉ एल के शर्मा, विश्वनाथ अरडावतिया, ओमप्रकाश अरडावतिया, पुष्कर लाल मिश्रा, राजेन्द्र सैनी, विजय कुमार शर्मा, नथमल अरडावतिया, ओमप्रकाश सैनी ,महेन्द्र दयाशंकर अरडावतिया, महेश शर्मा आजाद, देवेन्द्र प्रदीप अरडावतिया, अनिल शर्मा,सतीश ओजटू, सुशील शर्मा,महमूद वकील, अशोक अरडावतिया, राजेन्द्र हीरवाल, महावीर सैनी, प्रमोद धनजिका, आनंद अरडावतिया, पवन शर्मा, राजेन्द्र सैनी सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिकों, जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों ने शिरकत की। उपस्थित सभी लोगों ने स्व. शर्मा की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस दौरान वक्ताओं ने ‘मास्टर जी’ के सामाजिक और राजनीतिक योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि स्व. हजारीलाल शर्मा ने हमेशा क्षेत्र के विकास और जनहित के कार्यों को प्राथमिकता दी। उनका सादगीपूर्ण जीवन और जनसेवा की भावना आज भी सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।
