भीम प्रज्ञा न्यूज.पिलानी । राजस्थान सरकार के जन अभियोग निराकरण विभाग द्वारा झुंझुनूं जिले की “जिला जन अभियोग एवं सतर्कता समिति” में पिलानी विधानसभा क्षेत्र से कैलाश मेघवाल को सदस्य मनोनीत किया गया है। इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के मिलने पर मेघवाल ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए जनता की समस्याओं के त्वरित निवारण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है। समिति में मनोनीत होने पर कैलाश मेघवाल ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ और झुंझुनूं जिलाध्यक्ष हर्षिनी कुल्हरी का हृदय से आभार व्यक्त किया है। कैलाश मेघवाल ने कहा “संगठन और सरकार ने मुझ पर जो भरोसा जताया है, मैं उस पर पूरी तरह खरा उतरने का प्रयास करूँगा। जिला जन अभियोग एवं सतर्कता समिति के सदस्य के रूप में आमजन की समस्याओं को प्रमुखता से उठाना और उनका समयबद्ध व त्वरित निस्तारण करवाना मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी। पिलानी विधानसभा क्षेत्र सहित पूरे जिले के नागरिकों को न्याय और राहत दिलाना ही मेरा मुख्य संकल्प है।” इस मनोनयन पर भाजपा किसान मोर्चा जिला महामंत्री धर्मेंद्र नेहरा, जिला किसान मोर्चा मिडिया प्रभारी डॉ. नवीन ठोलिया, संदीप रायला, मनोज आलड़िया, सुरेश थाकन, रजनीकांत मान, महेंद्र मोदी, चरण सिंह, सुभाष हमीनपुर, राजवीर बनगोठड़ी, रामनिवास हमीनपुर, संजय शास्त्री, मनीष धाभाई सहित भाजपा कार्यकर्त्ताओ ने बधाई दी। कैलाश मेघवाल के सतर्कता समिति में आने से स्थानीय जन समस्याओं और प्रशासनिक मामलों को अब जिला स्तर पर मजबूत पैरवी मिलेगी, जिससे क्षेत्र के विकास कार्यों और जनता के अभाव अभियोगों के निस्तारण में तेजी आएगी।
