भीम प्रज्ञा न्यूज़ रेवाड़ी !
सांग सम्राट मास्टर नेकीराम साहित्य कला
मंच एवं मास्टर नेकीराम साहित्य एवं लोकनाट्य कला संरक्षण परिषद ने महेश जोशी को हरियाणा कला परिषद का उपाध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर उन्हें बधाई देते हुए प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का आभार जताया है। यह जानकारी देते हुए मंच के अध्यक्ष सुंदरलाल भांडोरिया ने बताया कि
मंच के अध्यक्ष सुंदरलाल भांडोरिया ने कहा कि महेश जोशी की नियुक्ति से दक्षिण हरियाणा को कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में सशक्त प्रतिनिधित्व प्राप्त हुआ है। उनके चयन से न केवल दक्षिण हरियाणा बल्कि पूरे प्रदेश के लोक कलाकारों, साहित्यकारों और संस्कृति प्रेमियों में उत्साह का माहौल है। उन्होंने बताया कि महेश जोशी अपने व्यापक प्रशासनिक अनुभव, कार्यकुशलता और सांस्कृतिक सरोकारों के बल पर हरियाणा कला परिषद को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहा कि महेश जोशी लंबे समय से सामाजिक, सांस्कृतिक और जनसेवा के कार्यों से जुड़े रहे हैं तथा विभिन्न महत्वपूर्ण दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन कर चुके हैं। महेश जोशी इससे पूर्व हरियाणा कला परिषद में मुख्य सलाहकार तथा हरियाणा रेडक्रॉस सोसाइटी के महासचिव के रूप में भी उल्लेखनीय सेवाएं दे चुके हैं। उनके अनुभव का लाभ अब प्रदेश की कला और संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन में मिलेगा। मंच के उपाध्यक्ष प्रसिद्ध हास्य कवि हलचल हरियाणवी, कोषाध्यक्ष व राष्ट्रपति अवार्डी चौधरी भूपेंद्र सिंह, महासचिव आलोक भांडोरिया, सहसचिव भूपसिंह भारती, समाजसेवी रमेश ठेकेदार सहित अनेक साहित्यकारों, कलाकारों एवं संस्कृति प्रेमियों ने महेश जोशी को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
